Home व्यापार समाचार ज्वैलरी कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 11% से ज्यादा उछल गया शेयर...

ज्वैलरी कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 11% से ज्यादा उछल गया शेयर का दाम, 90% बढ़ा है मुनाफा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11% से ज्यादा के उछाल के साथ 424.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का मुनाफा 90.4% बढ़कर 416.2 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 424.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल दिसंबर 2025 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आया है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का टैक्स भुगतान के बाद मुनाफा 90 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है। कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 617.30 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 347.65 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ज्वैलरी कंपनी को हुआ है 416 करोड़ रुपये का मुनाफा
त्रिसूर बेस्ड ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे काफी मजबूत रहे हैं। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टैक्स भुगतान के बाद कल्याण ज्वैलर्स का मुनाफा सालाना आधार पर 90.4 पर्सेंट बढ़ा है। कल्याण ज्वैलर्स को दिसंबर 2025 तिमाही में 416.2 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 218.6 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 42.1 पर्सेंट बढ़कर 10,343.4 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 7278 करोड़ रुपये रहा है। दिसंबर 2025 तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का इबिट्डा 74.6 पर्सेंट बढ़कर 750.4 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का इबिट्डा मार्जिन 5.9 पर्सेंट से बढ़कर 7.3 पर्सेंट पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:सोना ₹3,000 से अधिक उछला, चांदी 11000 रुपये हुई महंगी, क्या है वजह

27% रही सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ
कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) की सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 27 पर्सेंट रही है। वहीं, स्टडेड ज्वैलरी की बाजार हिस्सेदारी सुधार के साथ 31.2 पर्सेंट पहुंच गई है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 29.5 पर्सेंट थी। नॉन-साउथ मार्केट्स में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान टोटल रेवेन्यू में नॉन-साउथ मार्केट्स की 58.5 पर्सेंट हिस्सेदारी रही है। ब्रोकरेज फर्म HSBC ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने ज्वैलरी कंपनी के शेयरों के लिए 650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN