Home मनोरंजन समाचार जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की शूटिंग,...

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की शूटिंग, बोले- मैं अब आप सबके साथ…

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/23/1200x900/rajpal_yadav_20_02_1771598890605_1771598897622_1771847605625.png

राजपाल यादव अब वापस काम पर लौट आए हैं। उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है और वैनिटी वैन से अपना वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो को प्यार काफी मिल रहा है फैंस के साथ।

राजपाल यादव कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आए हैं और जेल से बाहर आने के बाद अब एक्टर काम पर वापस आ गए हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सेट पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने वापस काम पर आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की और सभी को थैंक्यू भी कहा है।

राजपाल ने शुरू किया वैनिटी विचार

वीडियो में राजपाल वैनिटी वैन में नजर आ रहे हैं। वह बोलते हैं, साथियों वैनिटी विचार में आपका स्वागत है। भगवान और आप सभी की कृपा से मैं सेट पर वापस आ गया हूं। 30 जून को हम लोग आए थे मुंबई में और 15 जुलाई को काम किया था। मंजू दीदी उसकी प्रोड्यूसर थीं। डीडी1 पर ये कार्यक्रम आता था। वहां से लेकर अब तक मुझे 30 साल हो जाएंगे। आज तक मेकअप लगता आ रहा है और वैनिटी मिलती जा रही है। ये सब माता-पिता और आपके प्यार और आशीर्वाद से हो रहा है। इससे मुझे आत्मविश्वास मिलता है और अब हर नए काम या सेट से आपके साथ वैनिटी विचार शेयर करता रहूंगा।

लोगों के रिएक्शन

वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि अब होगा कमबैक। एक ने लिखा हम सब आपके साथ हैं। एक ने लिखा कि भगवान आप पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखें।

वेलकम टू द जंगल की शूटिंग कर रहे

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि राजपाल ने फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू की है। वह इसके अलावा 18 फरवरी को मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें 30 एक्टर्स हैं जिसमें मेन अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर समेत कई स्टार्स हैं।

वहीं राजपाल की बात करें तो दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल को 18 मार्च 2026 तक की अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने यह भी बताया कि 1.5 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं अपोजिट पार्टी को।

जेल से बाहर आकर पहला पोस्ट

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।’

वहीं एएनआई से बात करते हुए राजपाल ने कहा था, ‘मुझे बच्चों से लेकर बड़ों और बूढ़ों का प्यार मिला है जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। कोर्ट मुझे जब जहां बुलाएगी मैं वहां आऊंगा।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN