Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/19/1200x900/Rajpal_Yadav_Dance_1771495720318_1771495725371.jpgजेल की सलाखों से बाहर निकलकर राजपाल सीधे अपने परिवार के बीच पहुंचे, जहां उनकी भतीजी की शादी का जश्न चल रहा था। ऐसे में राजपाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी और परिवार वालों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। राजपाल ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। बीते दिनों राजपाल चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में रहे। ऐसे में राजपाल को मंगलवार को रिहाई मिली। ये रिहाई उनके लिए काफी बड़ी राहत साबित हुई। क्योंकि उनके परिवार में शादी है और वो शादी के जश्न में शामिल हो पाए। जेल की सलाखों से बाहर निकलकर राजपाल सीधे अपने परिवार के बीच पहुंचे, जहां उनकी भतीजी की शादी का जश्न चल रहा था। ऐसे में राजपाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी और परिवार वालों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
पत्नी संग झूम कर नाचे राजपाल
बता दें कि राजपाल यादव ने 19 फरवरी यानी गुरुवार को होने वाली इस इस शादी में शामिल होने के लिए विशेष रूप से कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। शादी से सामने आए वीडियो में राजपाल यादव गोल्डन कलर के धोती कुर्ता में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके साथ उनकी पत्नी राधा यादव और परिवार की कुछ अन्य महिलाएं भी उनके साथ वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ का ‘तेरी चुनरिया’ गाना बज रहा है।
चेहरे पर दिखी खुशी
राजपाल यादव के इस वीडियो में आप उनके चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी देखी जा सकती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस कॉमेडियन को जेल से बाहर देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
मदद के लिए आगे ये से सितारे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजपाल यादव के इस मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री के कई सितारे जैसे अक्षय कुमार और अजय देवगन, एल्विश यादव, सोनू सूद और पंचायत सीरीज के मेकर्स ने आर्थिक मदद की बात कही गई। हालांकि राधा ने किसी का नाम सार्वजनिक करने से इनकार किया। उन्होंने बस इतना कहा कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने चुपचाप मदद का हाथ बढ़ाया है और परिवार इस सहयोग के लिए आभारी है।
राजपाल ने इंडस्ट्री में मांगा काम
बता दें कि इंडिया टीवी से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी मदद की है, वो उन्हें काम भी दे दें। राजपाल यादव ने कहा, ‘जिन्होंने मदद की है वो एक और मदद कर दें, किरदार मेरी मर्जी का और पैसा उनकी मर्जी का।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



