Home मनोरंजन समाचार जिस फ्लैट में हुई थी भूत की शूटिंग, वो है आज तक...

जिस फ्लैट में हुई थी भूत की शूटिंग, वो है आज तक खाली; राम गोपाल वर्मा बोले- 20 साल से कोई नहीं रह रहा

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/16/1200x900/rgvd_1773635029931_1773635041042.jpg

राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्मेकर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सक्सेसफुल फिल्में दी हैं। अब राम गोपाल वर्मा ने बताया कि जहां भूत की शूटिंग हुई थी, वो अपार्टमेंट आज तक खाली है।

राम गोपाल वर्मा की साल 2003 में हॉरर फिल्म भूत रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, नाना पाटेकर, रेखा भी थीं। फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर आ रही है रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल 2026 में। फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन डायरेक्टर राम पोल वर्मा ने फैंस से बात की और फिल्म को लेकर दिलचस्प किस्से बताए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई महीने तक खुद को देखने से डरता था

राम गोपाल ने बताया था कि वह द एग्जॉरसिस्ट के फैन हैं। वह बोले, ‘मैं द एग्जॉरसिस्ट का फैन रहा हूं टीनेज से। फिल्म देखने के बाद मैं कई दिनों तक सो नहीं पाया था। मैं कई महीने तक खुद जैसा नहीं रहा। मैं किसी को भी देखने से डरता था मेरे फैमिली मेंबर्स भी।’

लोकेशन कैसे चुनी

राम गोपाल वर्मा ने बताया था कि शुरू में आइडिया हवेली में शूट करने का था। हालांकि असिस्टेंट डायरेक्टर ने फिर सजेस्ट किया कि गोवा में एक स्पॉट है। राम गोपाल पहले तो तैयार हो गए, लेकिन फिर फिल्ममेकर ने ज्यादा रिलेटबल लोकेशन चुनने का सोचा। लोखंडवाला में एक अपार्टमेंट था और इससे लोग जल्दी कनेक्ट कर पाते।

राम गोपाल ने कैसे चुना लोकेशन

राम ने आगे कहा, ‘जब मैं भूत बना रहा था, पहले आइडिया था कि हवेली में शूट हो। एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने कहा कि क्यों ना किसी गोवा के पास जाएं तो मैंने सोचा कि क्यों ना फिर एग्जॉटिक लोकेशन पर जाएं। क्यों न लोखंडवाला जाएं। मुझे लगता है तब हॉरर ज्यादा काम करता है जब लोग थिएटर में फील करें। ये मेरे साथ घर में भी हो सकता है। ये ज्यादा रिलेटबल लगता है।’

तबसे अपार्टमेंट खाली है

राम गोपाल ने बताया कि 30 दिन में शूटिंग हो गई थी एक अपार्टमेंट में। उन्होंने यह भी बताया कि अपार्टमेंट 2002 से कई समय तक खाली रहा। कोई वहां नहीं रहना चाहता था और ये लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में था।

कोई वहां नहीं रहना चाहता

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने फिल्म 30 दिन में शूटिंग की। मैं आपको एक इंट्रेस्टिंग बात बताता हूं। फिल्म की शूटिंग 2002 में हुई थी। फिल्म को 20 साल हो गए और आज भी फ्लैट खाली है। कोई वहां नहीं रहना चाहता था। वो लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में था।’

भूत थी सक्सेसफुल फिल्म

भूत फिल्म की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल थी। फिल्म की स्टोरी की बात करें तो इसमें अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर एक यंग कपल का किरदार निभा रहे हैं जो एक अपार्टमेंट में रहते हैं और वो हॉन्टेड हैं। इसमें हॉरर के साथ साइकॉलोजिकल भी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN