Home मनोरंजन समाचार जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ये मलयालम फिल्म अंधाधुन का है...

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ये मलयालम फिल्म अंधाधुन का है रीमेक, 5.7 है IMDb रेटिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/04/1200x900/andhadhun_bhrama_1772634118365_1772634122998.png

बॉलीवुड पर अक्सर साउथ की फिल्में कॉपी करने का आरोप लगता रहा है। पर आज हम आपको मलयालम भाषा की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे बॉलीवुड की एक हिट फिल्म अंधाधुन से कॉपी किया गया है। 

आज हम आपको एक ऐसी मलयालम भाषा की फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे बॉलीवुड की फिल्म अंधाधुन से कॉपी किया गया है। अंधाधुन साल 2018 की टॉप हिंदी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने अपने नाम कई सारे अवॉर्ड्स भी किए थे। अंधाधुन को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म कहा जा सकता है। साल 2021 में मलयलाम भाषा की फिल्म भ्रमम रिलीज हुई थी, जो इस फिल्म (अंधाधुन) की कॉपी थी।

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही भ्रमम

भ्रमम आज यानी 04 मार्च को जियो हॉटस्टार पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। भ्रमम एक मलयालम भाषा की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। भ्रमम बॉलीवुड की हिट फिल्म अंधाधुन की कॉपी है।

कितनी है भ्रमम की आईएमडीबी रेटिंग?

भ्रमम की बात करें तो ये फिल्म रवि के चंद्रन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, उन्नी मुकुंदन और ममता मोहनदास जैसे कलाकार नजर आए थे। भ्रमम की बात करें तो फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.7 है।

8.2 है अंधाधुन की आईएमडीबी रेटिंग, 2018 में हुई थी रिलीज

अंधाधुन की बात करें तो ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, तबु, राधिका आप्टे और छाया कदम जैसे कलाकार नजर आए थे। अंधाधुन को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। आईएमडीबी के मुताबिक, अंधाधुन के पास 35 अवॉर्ड्स हैं। आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो अंधाधुन की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।

कितनी है अंधाधुन की कमाई और बजट

boxofficeindia.com के मुताबिक, अंधाधुन का बजट 32 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 92.50 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

जियो हॉटस्टार टॉप 10 में ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और शोज

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं अन्य फिल्मों और शोज के बारे में बात करें तो लिस्ट में पहले नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्पिलिट्सविला 16 है। इस साल स्पिलिट्सविला करण कुंद्रा और सनी लियोनी होस्ट कर रहे हैं। तीसरे नंबर पर कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 है। चौथे नंबर पर डेड सी- सर्वाइवल हैज इट्स प्राइस है। 5वें नंबर पर ब्लैक फोन 2 है। छठे पर हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सीरीज में से एक गेम ऑफ थ्रोन्स है, 7वें पर एनाकोंडा- कर्सड जंगल, 8वें पर जापानी कार्टून डोरेमॉन, 9वें पर मलयालम भाषा की फिल्म भ्रमम और 10वें पर हैईजैक 1971 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN