Home टेक न्यूज़ जियो और एयरटेल के तीन बेहद सस्ते प्लान, ₹220 से कम में...

जियो और एयरटेल के तीन बेहद सस्ते प्लान, ₹220 से कम में कॉलिंग और डेटा, ₹4 हजार का फायदा भी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

220 रुपये से कम की कीमत वाले इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलेगा। जियो अपने प्लान में यूजर्स को जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस दे रहा है। वहीं, एयरटेल के प्लान में सब्सक्राइबर्स को 4 हजार रुपये का खास बेनिफिट दिया जा रहा है।

बेहद किफायती दाम में बेस्ट बेनिफिट वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो जियो और एयरटेल के पोर्टफोलियो में आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। 220 रुपये से कम की कीमत वाले इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलेगा। जियो अपने प्लान में यूजर्स को जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस दे रहा है। वहीं, एयरटेल के प्लान में सब्सक्राइबर्स को 4 हजार रुपये की कीमत वाला Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

एयरटेल का 219 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए आपको टोटल 3जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी 300 फ्री एसएमएस दे रही है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको 4 हजार रुपये की कीमत वाला Adobe Express Premium का ऐक्सेस मिलेगा, जो 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। साथ ही कंपनी इस प्लान में Airtel Xstream Play का ऐक्सेस भी दे रही है।

ये भी पढ़ें:155 रुपये से कम में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री मिलेगा जियो टीवी

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें कंपनी टोटल 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलेगा। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें भी आपको 12 महीने के लिए 4 हजार रुपये की कीमत वाला Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह प्लान Airtel Xstream Play के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:9 हजार रुपये सस्ता हुआ वनप्लस यह धांसू स्मार्टफोन, मिलेगी 100W की चार्जिंग

जियो का 198 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्रीपेड प्लान 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी के हिसाब से टोटल 28जीबी डेटा ऑफर कर रही है। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। प्लान डेली 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को जियो टीवी का ऐक्सेस फ्री मिलेगा। इसमें कंपनी जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है।

ये भी पढ़ें:सैमसंग का फोन हुआ 10 हजार रुपये सस्ता, मोटोरोला पर सीधे 10500 रुपये का डिस्काउंट

SOURCE : LIVE HINDUSTAN