Home विश्व समाचार जहाजों में सबसे अच्छे गोले-बारूद लोड कर रहे, ट्रंप ने ईरान को...

जहाजों में सबसे अच्छे गोले-बारूद लोड कर रहे, ट्रंप ने ईरान को अब क्यों दी धमकी?

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रंप ने ईरान को नई धमकी दी है। उन्होंने लिखा कि हम एक रीसेट कर रहे हैं। हम जहाजों में सबसे अच्छा गोला-बारूद, अब तक के सबसे अच्छे हथियार लोड कर रहे हैं, जो हमने पहले किया था उससे भी बेहतर, और हमने उन्हें उड़ा दिया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता से ठीक पहले ईरान को धमकी दी है। उन्होंने दो टूक कहा है कि अगर कोई डील नहीं होती है तो हम जहाजों में सबसे अच्छे गोले-बारूदों को लोड कर रहे हैं और तब उसका इस्तेमाल करेंगे। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका युद्ध रुकवाने के लिए अहम बैठक होने वाली है। इस शांति वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस गए हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “हम एक रीसेट कर रहे हैं। हम जहाजों में सबसे अच्छा गोला-बारूद, अब तक के सबसे अच्छे हथियार लोड कर रहे हैं, जो हमने पहले किया था उससे भी बेहतर, और हमने उन्हें उड़ा दिया था। और अगर हमारी कोई डील नहीं होती है, तो हम उनका इस्तेमाल करेंगे, और हम उनका बहुत असरदार तरीके से इस्तेमाल करेंगे।” इससे पहले अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर एक छोटे और रहस्यमयी मैसेज में, ट्रंप ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली रीसेट की बात की थी।

इससे पहले, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने युद्ध खत्म करने के मकसद से पाकिस्तान जाते समय ईरान को चेतावनी दी है कि वह अमेरिका के साथ ‘खेल’ न खेले। पाकिस्तान की यात्रा पर रवाना होते समय वेंस ने टिप्पणी की, “हम बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह सकारात्मक होगी। इसे हम निश्चित रूप से देखेंगे।” उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हवाला देते हुए कहा, “अगर ईरानी सद्भावना के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम निश्चित रूप से दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं।”

उन्होंने तेहरान को गंभीर परिणामों की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “अगर वे हमारे साथ खेलने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि हमारी बातचीत करने वाली टीम इतनी नरम नहीं है।” उपराष्ट्रपति की ये टिप्पणियां एक बहुत ही नाजुक और अस्थिर संघर्ष-विराम के बीच आई हैं, जो ऐसा लगता है कि बस किसी भी पल टूट सकता है क्योंकि अमेरिका और ईरान दोनों की सेनाएं पूरी तरह से ऑपरेशनल तैयारी में हैं और उनकी उंगलियां ट्रिगर पर हैं।

होर्मुज पर ट्रंप ने दी चेतावनी

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि वह हॉर्मुज से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की गलती नहीं करे । यह चेतावनी तब आयी है, जब इससे पहले ट्रंप खुद यहां से टोल वसूलने का इरादा जता चुके हैं। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “ऐसी रिपोर्टें हैं कि ईरान हॉर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें। अगर ऐसा कर रहे हैं तो इसे अभी बंद कर दें!”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN