Home टेक न्यूज़ जल्द 18,000mAh बैटरी के साथ आएंगे Samsung के फोन, सीक्रेट टेस्टिंग रिपोर्ट...

जल्द 18,000mAh बैटरी के साथ आएंगे Samsung के फोन, सीक्रेट टेस्टिंग रिपोर्ट आई सामने; बैटरी चलेगी कई दिन

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जल्द Samsung के फोन्स में आएगी 12000mAh, 18000mAh और 20000mAh की Silicon-Carbon बैटरी। कंपनी इन स्मार्टफोन बैटरियों की टेस्टिंग कर रही है जिसकी टेस्टिंग रिपोर्ट का खुलासा हो गया है।

स्मार्टफोन यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानी में से बैटरी लाइफ है। जो कई बार फोन दिन भर भी नहीं चल पाता और बार-बार चार्ज करना पड़ता है। लेकिन अब बैटरी टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung अपने आने वाले स्मार्टफोन्स के लिए बेहद बड़ी क्षमता वाली नई बैटरियों की टेस्टिंग कर रही है। लीक जानकारी के अनुसार कंपनी की बैटरी यूनिट Samsung SDI 12,000mAh, 18,000mAh और यहां तक कि 20,000mAh तक की क्षमता वाली Silicon-Carbon बैटरियों पर काम कर रही है। इस टेक्नोलॉजी का मकसद ज्यादा बैटरी क्षमता देना है, लेकिन फोन को ज्यादा मोटा या भारी बनाए बिना।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 20,000mAh बैटरी का एक प्रोटोटाइप, टेस्ट के दौरान लगभग 960 चार्ज साइकल के बाद टेस्ट में फेल हो गया। इसी वजह से कंपनी अभी 12,000mAh और 18,000mAh बैटरियों पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसके साथ ही सैमसंग डिजाइन और सॉफ्टवेयर में भी सुधार करने की प्लानिंग कर रही है। अगर यह टेक्नोलॉजी सफल होती है, तो आने वाले समय में ऐसे स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं जिनकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक चल सके।

Samsung की नई Silicon-Carbon Battery कैसे काम करेगी

नई बैटरी टेक्नोलॉजी को Silicon-Carbon (Si-C) Battery कहा जा रहा है। यह लिथियम-आयन बैटरी से अलग होती है। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में स्मार्टफोन में ज्यादा mAh की बैटरी लगाना संभव होगा, लेकिन फोन का आकार ज्यादा बड़ा नहीं होगा। लीक रिपोर्ट के अनुसार 12,000mAh बैटरी को ड्यूल-सेल डिजाइन के साथ बनाया गया है। इसमें दो अलग-अलग बैटरी सेल शामिल हैं। एक सेल करीब 6,800mAh और दूसरी करीब 5,200mAh क्षमता की बताई जा रही है। इन दोनों को मिलाकर कुल क्षमता लगभग 12,000mAh बनती है। अनुमान है कि यह स्मार्टफोन में करीब 20 से 25 घंटे तक स्क्रीन-ऑन टाइम दे सकती है।

इसके अलावा 18,000mAh क्षमता वाली बैटरी भी टेस्ट की जा रही है। यह ट्रिपल-सेल डिजाइन पर आधारित है। इसमें तीन अलग-अलग सेल शामिल हैं, जिनकी क्षमता लगभग 6,699mAh, 6,000mAh और 5,257mAh बताई गई है। इन तीनों को जोड़कर कुल क्षमता करीब 18,000mAh बनती है।

सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि फोन की बैटरी कई दिन तक चल सकेगी। इससे यूजर्स को बार-बार चार्जर लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा फोल्डेबल और फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी ज्यादा बड़ी बैटरी लगाना आसान हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN