Home मनोरंजन समाचार ‘जय सोमनाथ’ में कौन होंगे हीरो-हीरोइन, क्या है वो सच्ची कहानी जिस...

‘जय सोमनाथ’ में कौन होंगे हीरो-हीरोइन, क्या है वो सच्ची कहानी जिस पर बनेगी यह फिल्म?

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/15/1200x900/Jai_Somnath_1771160655998_1771160681457.jpg

संजय लीला भंसाली की लगभग हर फिल्म चर्चा का विषय बनती है। अब उनकी नई फिल्म अनाउंस की जा चुकी है और हर कोई यह जानना चाहता है कि रियल कहानी क्या है और इस फिल्म में लीड हीरो होरोइन कौन होंगे?

लीजेंडरी फिल्म डायरेक्टर संजय लीला ने अपनी अगली फिल्म ‘सोमनाथ’ का ऐलान कर दिया है। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो संजय लीला भंसाली समेत तमाम दिग्गज ट्रेड विशेषज्ञों ने साझा किया है। पोस्टर में मंदिर की टूटती दीवारों को दिखाया गया है और फिर दरकते पत्थरों के पीछे नजर आता है सोमनाथ मंदिर। फिल्म के इस मोशन पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर गॉसिप्स शुरू हो चुके हैं। कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब लोग जानना चाह रहे हैं, और ऐसा ही एक सवाल है कि इस फिल्म के लीड कपल कौन होंगे?

भंसाली की अगली फिल्म का ऐलान

वायरल हो रहे इस मोशन पोस्टर के कमेंट सेक्शन में स्टार कास्ट को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कई लोग दावा कर रहे हैं कि संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को लीड रोल में कास्ट करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। फिर दीपिका-रणबीर को साथ में कास्ट करने की बात कहां से आई? दरअसल कुछ लोगों का दावा है कि भंसाली ने पहले इस मोशन पोस्टर को पोस्ट करके डिलीट कर दिया था। फिर दोबारा कुछ वक्त लेकर उन्होंने पोस्ट किया।

फिल्म में कौन होंगे हीरो-हीरोइन?

दावा किया जा रहा है कि पहली पोस्ट का कैप्शन थोड़ा अलग था। लेकिन क्या वाकई फिर एक बार दर्शक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को किसी फिल्म में एक साथ देख पाएंगे? इस सवाल का जवाब दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा। मालूम हो कि संजय लीला भंसाली ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर यह अनाउंसमेंट किया है। फिल्म के लिए भंसाली ने केतन मेहता के साथ हाथ मिलाया है। उन्होंने बताया है कि वह काफी वक्त से केतन मेहता के काम के मुरीद रहे हैं। केतन फिल्म में डायरेक्शन संभालेंगे।

फिल्म को लेकर विवाद होना तय?

फिल्म की कहानी को लिखा और डायरेक्ट केतन मेहता ने ही किया है। फिल्म के मोशन पोस्टर की बात करें तो इसमें लिखा गया है- एक मंदिर को तोड़ा जा सकता है, लेकिन आस्था को नहीं। यह भारतीय सभ्यता की एक अहम ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। लोग एक बार फिर पद्मावत जैसी चीजों की उम्मीद कर रहे हैं और दावे कर रहे हैं कि इस फिल्म को लेकर विवाद होना तय है। खासतौर पर लोग 1026 की घटना का जिक्र करते नजर आ रहे हैं।

क्या है सोमनाथ मंदिर की कहानी?

सोमनाथ मंदिर गुजरात के वेरावल में अरब सागर के किनारे स्थित है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला है। पौराणिक कथाओं की बात करें तो कहा जाता है कि चंद्रमा (सोम) ने यहां शिव की तपस्या की और मंदिर सोने से बनवाया। महाभारत और शिव पुराण में भी इसका जिक्र है। ईस्वी 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला किया, इसे लूटा और तोड़ दिया। यह सबसे मशहूर घटना है। माना जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म के लिए मंदिर की कहानी का यही हिस्सा उठाया होगा। लेकिन आस्था ने इसे 17 बार से ज्यादा तोड़ने के बाद भी खड़ा किया। आखिरी पुनर्निर्माण सरदार वल्लभभाई पटेल की पहल पर 1951 में हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN