Home मनोरंजन समाचार जब ऋषि कपूर ने पहला सीन सुनते ही रिजेक्ट कर दी फिल्म,...

जब ऋषि कपूर ने पहला सीन सुनते ही रिजेक्ट कर दी फिल्म, कहा- मैं उन फिल्मों में काम नहीं करता जिनमें..

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/17/1200x900/RKpoor_1773749221431_1773749225475.jpg

ऋषि कपूर अपने काम को लेकर जितने सीरियस थे, अपने शेड्यूल को लेकर भी उतने ही संजीदा थे। डेविड धवन ने एक किस्सा सुनाया कि कैसे उन्होंने एक डायरेक्टर की फिल्म का पहला सीन सुनते ही वो फिल्म रिजेक्ट कर दी थी।

दिवंगत लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की अदाकारी के सभी दीवाने थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने शूटिंग को लेकर कुछ ऐसे नियम बना रखे थे, जिन्हें वो किसी भी सूरत में किसी को तोड़ने नहीं देते थे। ऋषि कपूर फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते वक्त ही डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स को अपने इस नियम के बारे में बता दिया करते थे, और बता देते थे कि इस नियम को नजरअंदाज करते हुए वह फिल्म की शूटिंग नहीं करेंगे। कुछ ऐसा ही वाकया डेविड धवन के बताया। यह घटना एक निर्देशक के साथ हुई थी जो ऋषि कपूर को अपनी फिल्म की कहानी पिच करने गया था। ऋषि कपूर ने अचानक गाड़ी रुकवाई और काम करने से साफ मना कर दिया।

शूटिंग से पहले होती थी उनकी यह शर्त

फिल्ममेकर डेविड धवन ने ऋषि कपूर की वर्किंग स्टाइल को लेकर यह किस्सा एक इंटरव्यू में सुनाया। डेविड धवन ने बताया कि ऋषि कपूर को रात में शूटिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं था, और वह शाम 7 बजे के बाद काम नहीं करते थे। डेविड धवन ने यह किस्सा कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में बताया जहां पर उनके बेटे वरुण धवन भी उनके साथ मौजूद थे। डेविड धवन ऋषि कपूर को एक शानदार एक्टर मानते थे, बातचीत के दौरान डेविड ने बताया कि ऋषि कपूर की एक शर्त पक्की होती थी कि वह शाम 7 बजे पैकअप कर लेंगे।

नाइट शिफ्ट के नाम से ही चिढ़ जाते थे ऋषि कपूर

डेविड धवन ने एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक बार एक डायरेक्टर ऋषि कपूर को अपनी फिल्म की कहानी सुनाने आए थे। ऋषि कपूर ने उनसे कहा कि वो उनके साथ गाड़ी में बैठ जाएं और घर जाते समय रास्ते में कहानी सुना दें। जैसे ही डायरेक्टर ने पहले सीन का नरेशन शुरू किया और बताया कि यह एक ‘नाइट सीन’ है, ऋषि कपूर ने तुरंत ड्राइवर को गाड़ी रोकने को कहा। उन्होंने ड्राइवर से कहा, ‘गाड़ी रोको। मैं उन फिल्मों में काम नहीं करता जिनमें रात की शूटिंग होती है। चाहे कुछ भी हो जाए, मैं 7 बजे पैकअप कर लेता हूं।’ डेविड धवन ने कहा कि उस डायरेक्टर का नरेशन इसके साथ ही खत्म हो गया।

हर सीन के पीछे मांगा करते थे लॉजिक

डेविड धवन ने ऋषि कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि ऋषि कपूर सिर्फ वक्त के ही पाबंद नहीं थे, बल्कि वह अपने काम को लेकर बहुत सीरियस भी थे। वह हर फिल्ममेकर से सवाल करते थे और पक्का करते थे कि यह पता हो कि यह सीन कहानी में क्यों है। अगर उन्हें कोई सीन करना होता, तो वह पूछते थे, ‘ठीक है, आप यह कह रहे हैं, लेकिन मैं इसे इसी तरह क्यों करूं?’ डेविड के मुताबिक, अगर आप उन्हें कनविंस नहीं कर पाते थे, तो वह काम वहीं रोक देते थे। मालूम हो कि लंबे वक्त तक बीमार रहने के बाद ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कर्ज’, और ‘चांदनी’ जैसी बेशुमार आइकॉनिक हिट दे चुके ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN