Home  लाइफस्टाइल समाचार जंग या ग्रीस के दाग छुड़ाने के लिए डिटर्जेंट नहीं इन 3...

जंग या ग्रीस के दाग छुड़ाने के लिए डिटर्जेंट नहीं इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल, मिनटों में हो जाएगा साफ

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

How to remove rust stain from clothes: कपड़े पर कभी जंग या ग्रीस के दाग लग जाएं तो वो आसानी से साफ नहीं होते। इन दाग को छुड़ाने के लिए ये आसान सा हैक ट्राई करें। पहले वॉश के बाद ही जंग के दाग हल्के होकर छूट जाएंगे।

जंग या ग्रीस का दाग कपड़े पर लग जाए तो ये आसानी से नहीं जाता। जंग के धब्बे को छुड़ाना मुश्किल होता है और आमतौर पर एक बार अगर दाग लग गया तो फिर वो कपड़ा बेकार ही हो जाता है। अगर आपने भी अपने फेवरेट टीशर्ट या शर्ट को जंग या ग्रीस का दाग लगने के बाद पहनना छोड़ दिया है। तो आज इस हैक को जरूर जान लें, जिससे अगली बार जब कभी ग्रीस या जंग का दाग लग जाए तो उसे फौरन छुड़ाकर हल्का किया जा सके।

ताजे जंग या ग्रीस के दाग पर करेगा काम

जंग या ग्रीस का दाग अगर ताजा है तो इसे छुड़ाना ज्यादा आसान होगा। जान लें ये कमाल की कपड़े से धब्बा छुड़ाने की ट्रिक।

जंग या ग्रीस का दाग छुड़ाने के लिए ट्राई करें ये हैक

ये हैक वैसे ताजे दाग पर ज्यादा असर करेगी। क्योंकि क्राफ्ट जंक्शन इंस्टाग्राम पेज पर ये हैक बिल्कुल ताजे जंग के दाग पर ट्राई करके दिखाया गया है। लेकिन आप इसे पुराने जंग के दाग पर भी आजमाकर देख सकते हैं।

  • सबसे पहले ग्रीस या जंग लगे हुए एरिया पर टिशू की मदद से पोंछकर एक्स्ट्रा ग्रीस या जंग को हटा दें। जिससे ये थोड़ा सूखा हो जाए।
  • अब इस धब्बे पर चम्मच से बर्तन धोने वाला लिक्विड डालें। ये डिशवॉश लिक्विड धब्बों को आसानी से छुड़ाने में मदद करता है।
  • धब्बे पर अच्छी तरह से डिश वॉश लिक्विड को लगाकर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 15-20 मिनट बाद अब एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। उसमे एक चम्मच व्हाइट विनेगर डालकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर किसी टूथब्रश की मदद से लगाएं और ब्रश से ही रगड़ें। पांच से सात मिनट तक रगड़ने के बाद जब लगे कि दाग हल्के हो गए हैं तो बस रगड़ना बंद कर दें।
  • गर्म पानी से दाग को साफ कर लें। ऐसा करने से जंग का दाग एक बार में ही काफी कम हो जाएगा। दोबारा इस प्रोसेस को फॉलो करने से पूरी तरह से जंग का दाग निकल जाएगा।

ध्यान में रखें जरूरी बात

अगर कपड़े पर लगा जंग का दाग साफ नहीं हुआ तो सबसे पहले अपने बेकिंग सोडा को चेक करें। बेकिंग सोडा फ्रेश होना चाहिए। अगर पुराना बेकिंग सोडा होगा तो वो तेजी से असर नहीं दिखाएगा और धब्बा पूरी तरह से साफ नहीं होगा।

कैसे चेक करें बेकिंग सोडा की फ्रेशनेस

आपका बेकिंग सोडा फ्रेश है या नहीं पता करने का तरीका बहुत आसान है। जब बेकिंग सोडा पर विनेगर डाला जाता है तो तेजी से फिज या झाग बनता है। यहीं बेकिंग सोडा की फ्रेशनेस की निशानी है। अगर बेकिंग सोडा में तेजी से झाग उठ रहा तो मतलब ये सही और फ्रेश है। इससे आपका दाग जल्दी से साफ हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN