Source :- LIVE HINDUSTAN
ईरान की ओर से कहा गया है कि भले ही जंग अमेरिका और इजरायल ने शुरू की थी, लेकिन इसे खत्म हम ही करेंगे। ईरान के इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि मिडल ईस्ट का भविष्य क्या होगा और यहां के हालात कैसे होंगे, यह अब हमारे हाथ में है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के खिलाफ जंग अब लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम ईरान में अपने लक्ष्यों को लगभग हासिल कर चुके हैं। इस तरह ट्रंप ने जंग के खात्मे का संकेत दिया है, लेकिन ईरान ने उन्हें चैलेंज किया है। ईरान की ओर से कहा गया है कि भले ही जंग अमेरिका और इजरायल ने शुरू की थी, लेकिन इसे खत्म हम ही करेंगे। ईरान के इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि मिडल ईस्ट का भविष्य क्या होगा और यहां के हालात कैसे होंगे, यह अब हमारे हाथ में है।
इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड ने अपने बयान में कहा, ‘अब हम ही तय करेंगे कि यह जंग खत्म कैसे होगी। इलाके में कैसे हालात होंगे और यहां का भविष्य क्या होगा, यह अब हमारी सेनाओं के हाथ में है। अमेरिकी सेना जंग को खत्म नहीं कर सकती।’ ईरान के इस बयान से माना जा रहा है कि अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या से ईरान अब भी आहत है और उसकी बदले की आग ठंडी नहीं हुई है। दरअसल ईरान और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने संयु्क्त अरब अमीरात, सऊदी अरब समेत खाड़ी के कई देशों पर हमले किए थे। इसे लेकर ईरान मान रहा है कि उसने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को माकूल जवाब दिया है।
दुबई में तो ईरान के हमलों के चलते भगदड़ के हालात दिखे और दुनिया के तमाम रईस सुरक्षित रास्ते खोजते नजर आए। डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ईरान के साथ जंग अब लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन दुनिया भर में तेल की सप्लाई के अहम रूट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को रोकने की कोशिश हुई तो जंग फिर से शुरू हो सकती है। इसके अलावा अयातुल्लाह खामेनेई के बेटे के ईरान का शीर्ष लीडर बनने पर भी डोनाल्ड ट्रंप ने आपत्ति जताई और उन्होंने कहा कि यह सही नहीं हुआ है।
अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यदि ईरान ने ऐसा कुछ किया, जिससे स्ट्रेट होर्मुज में तेल की सप्लाई बाधित होती है तो फिर अमेरिका हमला करेगा। इस बार का हमला पहले के मुकाबले 20 गुना अधिक होगा।’ यही नहीं ट्रंप ने कहा कि अबकी हमले करने पड़े तो हम ईरान पर ऐसी जगहों पर अटैक करेंगे, जिससे ईरान के लिए दोबारा खड़ा हो पाना मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि भारत समेत कई देशों में फिलहाल गैस की किल्लत देखी जा रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



