Home विश्व समाचार चीन के हुबेई में पटाखे की दुकान में विस्फोट, 12 लोगों की...

चीन के हुबेई में पटाखे की दुकान में विस्फोट, 12 लोगों की मौत

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चीन से एक दुखद खबर सामने आई है। हुबेई प्रांत के जियांगयांग शहर में एक फायरवर्क्स की दुकान में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना चंद्र नव वर्ष के उत्सव के दौरान हुई है और कुछ दिनों में देश में ऐसा दूसरा विस्फोट है।

चीन से एक दुखद खबर सामने आई है। हुबेई प्रांत के जियांगयांग शहर में एक फायरवर्क्स की दुकान में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना चंद्र नव वर्ष (लूनर न्यू ईयर) के उत्सव के दौरान हुई है और कुछ दिनों में देश में ऐसा दूसरा विस्फोट है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यह विस्फोट बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजे हुबेई प्रांत के जियांगयांग शहर के झेंगजी कस्बे में एक पटाखे वाली दुकान में हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट से लगभग 50 वर्ग मीटर क्षेत्र प्रभावित हुआ और आग लग गई। आपातकालीन सेवाओं को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, और आग को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:30 बजे बुझा दिया गया। घटनास्थल पर 12 शव मिले हैं।विस्फोट का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसकी जांच जारी है।

रविवार को 8 लोगों की हुई थी मौत

रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले रविवार को पूर्वी जियांग्सू प्रांत में एक दुकान में इसी तरह आग लगी थी। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उनका इलाज हुआ। इस घटना के बाद चीनी सरकार ने मंगलवार को पटाखे के खतरों को लेकर चेतावनी भी जारी की थी और लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई थी।

क्या होता है चंद्र नववर्ष?

बता दें कि चीन में लोग मंगलवार को प्रार्थनाओं, आतिशबाजी और जश्न के साथ चंद्र नववर्ष मना रहे हैं। इन गतिविधियों के साथ अश्ववर्ष का आगमन हुआ, जो चीनी राशि चक्र के 12 जानवरों में से एक है और यह सर्पवर्ष के बाद आता है। चंद्र नववर्ष चीन और कुछ अन्य पूर्वी एशियाई देशों में सबसे महत्वपूर्ण वार्षिकोत्सव है तथा इसे इस क्षेत्र के बाहर भी मनाया जाता है।

इस नववर्ष के उपलक्ष्य में हांगकांग में आधी रात के समय मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। हांगकांग के एक मंदिर में अगरबत्ती का धुआं वातावरण को सुगंधित कर रहा था, जहां लोग हर साल आधी रात को नए साल की कामना करने के लिए कतार में खड़े होते हैं। दक्षिण-पूर्व एशियाई देश वियतनाम में इस त्योहार को ‘टेट’ कहा जाता है। वहां कई शहरों में आतिशबाजी के साथ ही कलाकारों के गीतों की प्रस्तुति भी देखने को मिली।

आतिशबाजी शुरू होते ही पुल और गगनचुंबी इमारतें रोशनी से जगमगा उठीं और लोग पॉप संगीत की धुन पर थिरकने लगे। सोमवार को, रूस की राजधानी में विभिन्न स्थानों पर दो सप्ताह के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें लोगों ने दुकानों से चीनी व्यंजनों का स्वाद लिया और लालटेन तथा ड्रैगन से सजी बर्फीली सड़कों पर सैर की। वहीं, ताइवाने के ताइपे में मंगलवार की सुबह बाओआन मंदिर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और वहां लगी घंटी की ध्वनि 108 बार गूंजी, जो एक शुभ संख्या मानी जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN