Source :- LIVE HINDUSTAN
हम आपको एयरटेल के एक जबर्दस्त पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। यह कंपनी का फैमिली पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान में कंपनी एक रेग्युलर सिम के साथ तीन ऐड-ऑन सिम यानी टोटल चार सिम ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं डीटेल।
एयरटेल अपने यूजर्स को शानदार प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहा है। इसके अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में तगड़े पोस्टपेड प्लान्स भी मौजूद हैं। आज हम आपको एयरटेल के एक जबर्दस्त पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। यह कंपनी का फैमिली पोस्टपेड प्लान है। इसका मंथली रेंटल 1399 रुपये है। इस प्लान में कंपनी एक रेग्युलर सिम के साथ तीन ऐड-ऑन सिम यानी टोटल चार सिम ऑफर कर रही है। प्लान की खास बात है कि यह नेटफ्लिक्स के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का ऐक्सेस दिया जा रहा है। यह प्लान 390जीबी डेटा के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस प्लान के बारे में।
1399 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
एयरटेल का यह प्लान एक रेग्युलर और तीन फ्री ऐड-ऑन सिम के साथ आता है। कंपनी इस प्लान में प्राइमरी यूजर को 300जीबी डेटा और हर ऐड-ऑन सिम को 30जीबी डेटा यानी टोटल 390जीबी डेटा ऑफर कर ही है। फ्री एसएमएस वाले इस प्लान में आपको देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान कई शानदार अडिशनल बेनिफिट्स के साथ आता है।
इसमें आपको नेटफ्लिक्स का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इसमें 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। प्लान में एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस भी दिया जा रहा है। यह प्लान ऐपल टीवी और ऐपल म्यूजिक का भी ऐक्सेस ऑफर करता है। प्लान में आपको Airtel Xstream Play Premium भी मिलेगा। एयरटेल के इस फैमिली पोस्टपेड प्लान की खास बात है कि यह 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का भी ऐक्सेस देता है।
सबसे सस्ता फैमिली पोस्टपेड प्लान 699 रुपये का
कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता फैमिली पोस्टपेड प्लान 699 रुपये का है। इस प्लान में एक रेग्युलर के साथ एक ऐड-ऑन सिम ऑफर किया जा रहा है। प्लान में फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। यह प्लान प्राइमरी यूजर को 300जीबी और ऐड-ऑन सिम को 30जीबी डेटा ऑफर करता है।
इसमें आपको 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का ऐक्सेस मिलेगा। साथ ही कंपनी इसमें एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस भी दे रही है। यह प्लान Airtel Xstream Play Premium के साथ आता है। प्लान 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का भी ऐक्सेस देता है। बताते चलें कि यह प्लान गूगल वन का 100 जीबी स्टोरेज भी ऑफर करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



