Home व्यापार समाचार चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹1.06 लाख के पार भाव,...

चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹1.06 लाख के पार भाव, अभी दांव लगाना सही या नहीं?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गुरुवार को भी चांदी ने ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक लाख 4 हजार रुपये के स्तर को पार किया था। शुक्रवार की बढ़त के साथ 2025 में अब तक चांदी में लगभग 22% की वृद्धि हुई है, जो सोने की लगभग 27% की तेजी के बराबर है।

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹1.06 लाख के पार भाव, अभी दांव लगाना सही या नहीं?

चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी एमसीएक्स पर चांदी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी की कीमत पहली बार एक लाख 6 हजार रुपये के पार पहुंच गई। यह चांदी के अब तक का उच्च्तम स्तर है। इससे पहले गुरुवार को भी चांदी ने ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक लाख 4 हजार रुपये के स्तर को पार किया था। शुक्रवार की बढ़त के साथ 2025 में अब तक चांदी में लगभग 22% की वृद्धि हुई है, जो सोने की लगभग 27% की तेजी के बराबर है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विश्लेषकों का मानना ​​है कि संस्थागत मांग के साथ-साथ आपूर्ति की कमी चांदी की कीमतों को बढ़ा रही है। इसके अतिरिक्त भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच चल रही अनिश्चितता सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की मांग को बरकरार रख रही है। मिंट की खबर में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि सोने के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन करने के बाद चांदी ने अचानक निवेशकों को अट्रैक्ट किया है।

उन्होंने कहा कि अब अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी दर के आंकड़ों पर नजर रहेगी। ये आंकड़े सोने और चांदी के लिए आगे की दिशा तय कर सकते हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मई में गैर-कृषि पेरोल में 130,000 नौकरियों की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि बेरोजगारी दर 4.2% पर स्थिर रहने की उम्मीद है।

कहां तक जा सकती है चांदी की कीमत

एलकेपी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी का मानना ​​है कि चांदी के लिए पूर्वानुमान मजबूत बना हुआ है। त्रिवेदी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में चांदी में लगभग 60% की वृद्धि हुई है। वैश्विक बाजारों में निरंतर अस्थिरता और सौर और ईवी जैसे क्षेत्रों से मजबूत मांग, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के मोर्चे पर भू-राजनीतिक समस्याओं के साथ, चांदी इस साल ₹1,10,000- ₹1,20,000 के दायरे में जा सकता है। हालांकि, उन्होंने गिरावट पर खरीदारी की रणनीति की सिफारिश की। मेहता इक्विटीज के कलंतरी के मुताबिक चांदी की कीमतों के लिए ₹103,560-102,750 पर समर्थन और ₹1,05,850-1,06,750 पर प्रतिरोध दिखाई देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN