Source :- LIVE HINDUSTAN
मांसपेशियों के निर्माण, वजन घटाने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और लंबे समय तक पेट भरा रखने के लिए हाई प्रोटीन डायट लेना जरूरी है। यहां हम पनीर और चने से बनने वाले रैप के बारे में बता रहे हैं आप सीखिए।
ब्रेकफास्ट में प्रोटीन वाली डायट लेने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाई प्रोटीन डायट हड्डियों को मजबूत करने, बालों-त्वचा को हेल्दी रखने और बॉडी की रिकवरी में मदद करती है।इसके अलावा जब प्रोटीन की सही मात्रा खाते हैं तो मांसपेशियों के डैमेज को रोका जा सकता है। लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर हाई प्रोटीन डायट के लिए क्या खाएं। तो यहां जानिए चने और पनीर रैप की रेसिपी।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
पहले स्टफिंग के लिए बनाएं टिक्की
स्टफिंग की टिक्की बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप उबले हुए छोले, एक छोटा प्याज कटा हुआ, ताजा हरा धनिया, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, दो बड़े चम्मच चावल का आटा। इसके अलावा आपको चाहिए हरी चटनी, चीज स्लाइस, टमाटर की स्लाइस, प्याज की स्लाइस।
कैसे बनाएं: टिक्की बनाने के लिए छोले को बिल्कुल नरम होने तक उबाल लें। फिर इसे अच्छे से मैश कर लें और इसमें प्याज और हरा धनिया के साथ सभी मसालों को डालें और अच्छे से मिक्स करें अंत में चावल का आटा डालें। अच्छे से मिक्स करें और छोटी छोटी टिक्की बना लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल डालकर टिक्की सेक लें।
पनीर रैप बनाने की विधि
पनीर रैप बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिक तवा लें। इसे गर्म करें और इस पर तेल लगा लें। अब तवे पर पनीर को कद्दूकस करें। इतना पनीर लें कि सभी जगह भर जाए और एक मोटी लेयर तैयार हो। फिर इस एक स्पैचुला की मदद से आकार दें। इसे 2-3 मिनट के लिए पकाएं जब तक कि नीचे का हिस्सा कुरकुरा न हो जाए। फिर आंच बंद कर दें और अब इस पर हरी चटनी लगाएं फिर टिक्की रखें। इसके ऊपर चीज स्लाइस, टमाटर और प्याज की स्लाइस रखें और दोनों तरफ से आराम से बंद कर दें। टेस्टी रैप तैयार है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
