Home  लाइफस्टाइल समाचार घर के आगे कुछ लोग क्यों टांग देते हैं नीले-लाल रंग के...

घर के आगे कुछ लोग क्यों टांग देते हैं नीले-लाल रंग के पानी की बोतल, ये है खास कारण

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Water bottle outside house: घर के बाहर काफी सारे लोग नीले रंग की बोतल या नीले रंग के पानी को बोतल में करके टांगे रहते हैं। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि ये कोई अंधविश्वास है लेकिन इस बोतल के टांगने का कनेक्शन कुत्ता-बिल्ली से जुड़ा है। 

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ घरों के आगे लोग नीले या लाल रंग के पानी से भरी बोतल टांगे रहते हैं। कुछ मोहल्लों में तो लगभग हर घर के आगे ही ऐसा देखने को मिल जाता है। अब इस चीज को देखकर किसी टोटके, अंधविश्वास या फिर बुरी नजर वाला ख्याल दिल में आ जाता है तो जरा सच्चाई जान लें। दरअसल, इन नीले-लाल रंग के पानी से भरी बोतलों के पीछे टांगने का कारण हैं जानवर।

इसलिए घर के आगे टांग देते हैं नीले रंग के पानी से भरी बोतल

काफी सारे लोगों का मानना है कि इस नीले रंग की बोतल को टांगने से कुत्ते और बिल्ली घर के पास नहीं फटकते। अब ऐसा करना कारगर है या नहीं ये तो लोगों का पर्सनल अनुभव ही बता सकता है। लेकिन नीले रंग को टांगने का कारण है कुत्ता-बिल्ली को घर के बाहर शौच करने से रोकना। लोगों का कहना है कि कुत्ते-बिल्ली इन रंगीन बोतलों को देखकर भ्रम में पड़ जाते हैं और कई बार डरकर भाग जाते हैं। लेकिन ये तरीका कुत्ते-बिल्ली को भगाने में कितना असरदार है इस बारे में लोगों की राय अलग-अलग है।

कुछ लोग लाल रंग की बोतल भी टांगते हैं

काफी सारे लोग लाल रंग के बोतल को भी सड़क के आवारा कुत्ते और बिल्लियों की वजह से टांगते हैं। उनका मानना है कि इससे कुत्ते-बिल्ली डरते हैं और आसपास शौच और यूरिन जैसी चीजों को नहीं करते हैं।

इस क्रिएटर ने बताया रंगीन बोतल क्यों टांगते हैं?

इंस्टाग्राम पर कंटेट क्रिएटर योर प्रोफेसर ने बताया कि आखिर रंगीन बोतल को टांगने की वजह क्या है। बताते हैं कि जानवरों की आंखों में दो ही कोन रिसेप्टर होते हैं जबकि इंसानों की आंख में तीन कोन रिसेप्टर होते हैं। जिससे इंसान सारे कलर देख पाते हैं लेकिन कु्त्ता-बिल्ली जैसे जानवरों में दो ही कोन रिसेप्टर होते हैं जिससे उन्हें कलर ब्लाइंडनेस होती है। जिससे वो सारे कलर नहीं देख पाते। इसलिए जब नीले रंग के पानी वाली या नीली बोतल को घर के बाहर टांगा जाता है तो सन लाइट से इसका कलर रिफ्लेक्ट होता है। जिसे देखकर कुत्ता-बिल्ली डर जाते हैं और उस एरिया पर कम जाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN