Source :- LIVE HINDUSTAN
साल के पहले चंद्रग्रहण पर ज्यादातर लोग ये सर्च कर रहे हैं कि आखिर ग्रहण के दौरान मंत्र जाप क्यों किया जाता है और क्या इस समय पर ध्यान लगाने से फायदा मिलता है? अगर आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो पढ़ें।
इस साल का पहला चंद्रग्रहण आज यानी 3 मार्च को है। ग्रहण को लेकर हर किसी की अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ लोग कहते हैं कि इस समय पर खाना नहीं खाना चाहिए तो वहीं कुछ का मानना है कि ग्रहण खत्म होते ही घर की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। कुछ लोग तो ये भी मानते हैं कि ग्रहण के समय पर सोना नहीं चाहिए, बल्कि इसकी जगह मंत्र जाप और मेडिटेशन करनी चाहिए। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि आखिर ग्रहण के समय क्यों मंत्र जाप किया जाता है और इस दौरान ध्यान लगाने से क्या फायदा होगा?
ध्यान और जाप के लिए क्यों है अच्छा समय?
श्री श्री रवि शंकर की वेबसाइट पर उन्होंने एक पोस्ट में बताया है कि ग्रहण के समय मेडिटेशन और जाप क्यों किया जाता है। वह कहते हैं कि जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं, तब एक अलग ही ब्रह्मांडीय एनर्जी पैटर्न बनता है जिसे ग्रहण कहते हैं। यह एक खगोलीय घटना है। जो समय ध्यान और मंत्र जाप के लिए बहुत अच्छा होता है।
ग्रहण के समय क्यों किया जाता है मंत्र जाप?
दरअसल, माना जाता है कि शरीर पृथ्वी और सूर्य दोनों से जुड़ा है। जब ये तीनों एक सीध में आते हैं, तो यह समय आध्यात्मिक साधनाओं के लिए सबसे अच्छा होता है। खासतौर से ये एनर्जी बचाने का अच्छा समय है। इसलिए, पुराने समय से ही कहा जाता रहा है कि ग्रहण के दौरान ध्यान लगाना चाहिए। ग्रहण साधकों के लिए सबसे अच्छा समय है। इस दौरान 108 बार जप करने से यह 10,000 बार या उससे भी ज्यादा जप के बराबर होता है। माना जाता है कि जब हम मंत्रों का स्पष्ट उच्चारण करते हैं, तो शरीर के भीतर और बाहर खास तरह के कंपन पैदा होते हैं।
घंटों पहले से बंद करना चाहिए खाना
ग्रहण से एक या दो घंटे पहले खाना बंद कर देना चाहिए ताकि खाना अच्छी तरह पच जाए और ग्रहण के समय आपका पेट खाली रहे। खाली पेट मंत्र जाप करने से अधिकतम लाभ मिलता है।
क्या इस दौरान ध्यान लगाने से होगा फायदा?
ग्रहण के समय मंत्र जाप और ध्यान लगाने से वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों में फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, ग्रहण के समय शरीर और दिमाग इलेक्ट्रोमेग्नेटिक संकेतों पर काम करते हैं। ऐसे में इस समय दौरान ध्यान लगाने से आप इन ब्रह्मांडीय ऊर्जा परिवर्तनों के साथ खुद को बेहतर तरीके से ट्यून कर पाते हैं।
डिस्कलेमर- ये आर्टिकल केवल सूचना उद्देश्यों के लिए है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

