Home मनोरंजन समाचार गौरव खन्ना को अब तक नहीं मिला बिग बॉस में जीते 50...

गौरव खन्ना को अब तक नहीं मिला बिग बॉस में जीते 50 लाख, एक्टर ने बताया क्यों हो रही देरी?

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/11/1200x900/Gaurav_khanna_11_03_1773246820980_1773246825728.png

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना को अभी तक बिग बॉस में जीता उनका 50 लाख का प्राइज मनी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि उन्हें ये प्राइज मनी जरूर मिलेगा। गौरव खन्ना ने कहा कि एक प्रोसेस होता है। उसके बाद मिल जाएंगे। 

बिग बॉस जीतने के बाद गौरव खन्ना ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। अपने यूट्यूब चैनल पर गौरव काफी एक्टिव रहते हैं और इसके जरिए वो अपने फैंस से कनेक्टेड भी रहते हैं। गौरव के फैंस को भी गौरव खन्ना के चैनल पर नई वीडियोज का इंतजार रहता है। अब गौरव खन्ना के नए वीडियो में फैंस ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्हें बिग बॉस जीतने के बाद कैश प्राइज,कार और बाकी जो भी चीजें बोली गई थीं, वो मिल गईं? इसपर गौरव खन्ना ने नहीं में जवाब दिया।

फरहाना भट्ट को हराकर विनर बने थे गौरव खन्ना

गौरव खन्ना फरहाना भट्ट को हराकर विनर बने थे। गौरव खन्ना के नए व्लॉग में फैंस ने उनसे कैश प्राइज से जुड़ा सवाल पूछा। इसपर गौरव खन्ना ने कहा कि वो अब भी कैश प्राइज का इंतजार कर रहे हैं। गौरव खन्ना ने कहा, “वैसे सच बोलूं तो थोड़ा टाइम लगता है ये सब आना। सच बोलूं तो अभी तक नहीं मिले। लेकिन मुझे यकीन है कि मिल जाएंगे, एक प्रोसेस होता है।”

गौरव खन्ना को अभी तक नहीं मिला प्राइज मनी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गौरव खन्ना ने कहा, “मुझे लगता है 1-2 महीने तो लगते हैं ये सारी चीजें आने में क्योंकि कंपनी की अपनी अंदर की ऑडिट्स होती हैं। आ जाएगा, ऐसा नहीं है कि नहीं आएगा। थोड़ी देरी होती है जो कि ठीक है। टीवी का बंदा हूं और टीवी में थोड़ी देरी तो होती है। आ जाएगा।” बता दें, बिग बॉस 19 का फिनाले दिसंबर 2025 में हुआ था।

बिग बॉस जीतने के बाद गौरव खन्ना को मिल रहा बहुत सारा प्यार

अपने व्लॉग में गौरव खन्ना ने कहा कि बिग बॉस जीतने के बाद से ही उनके फैंस का उनको बहुत प्यार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कानपुर वाले उनके घर पर हर रोज 50 से 60 लोग उनसे मिलने के लिए आते हैं। बता दें, गौरव खन्ना बिग बॉस जीतने से पहले सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के विनर बने थे। वहीं, बिग बॉस में उनके गेम की बात करें तो गौरव खन्ना शो में ज्यादा किसी से लड़ते या बहस करते नजर नहीं आए थे। उन्होंने व्लॉग में कहा कि फैंस उनकी तारीफ खेल को डिग्निटी से खेलने के लिए करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN