Home मनोरंजन समाचार गोल्डन टेंपल पहुंची प्रियंका चोपड़ा, माथा टेका, जूठे बर्तनों की सेवा की;...

गोल्डन टेंपल पहुंची प्रियंका चोपड़ा, माथा टेका, जूठे बर्तनों की सेवा की; VIDEO

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/31/1200x900/Priyanka_Chopra_1774964892478_1774964903422.jpg

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंची। यहां उन्होंने माथा टेका और गुरु घर में सरबत के भले की अरदास की। दर्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा ने लंगर हॉल में जूठे बर्तनों की सेवा की।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंची। यहां उन्होंने माथा टेका और गुरु घर में सरबत के भले की अरदास की। दर्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा ने लंगर हॉल में जूठे बर्तनों की सेवा की। सिख परंपरा में इस सेवा को विनम्रता और मानवता का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कुछ देर बैठकर गुरबाणी भी सुनी। उनके इस सादगी भरे रूप को देखकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनकी यह यात्रा पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक रही।

रोज गोल्ड कलर का सूट, सिर पर दुपट्टा
प्रियंका चोपड़ा शाम साढ़े चार बजे गोल्डन टेंपल पहुंची। वह रोज गोल्ड कलर का सूट पहने नजर आईं। गोल्डन टेंपल में प्रवेश करते समय उन्होंने पर सिर दुपट्‌टे से ढका हुआ था। वह आम श्रद्धालु की तरह यहां रही। इस दौरान उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। मीडिया ने भी सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। वह करीब आधा घंटा गोल्डन टेंपल में रहीं और फिर सेवा करने के बाद वहां से चली गईं।

राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ शूट कर रहीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, दुनिया भर के सिनेमा में अपने काम की वजह से ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाई है। साल 2019 में आई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के बाद वो किसी भी भारतीय फिल्म में नहीं दिखी हैं। हालांकि, वो लंबे समय से बॉलीवुड फिल्म को लेकर चर्चा में चल रही हैं। प्रियंका अभी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग कर रही हैं।

इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका बजट 1300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताया जा रहा है। यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से लंबे वक्त बाद प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में वापसी करने वाली हैं।
(रिपोर्ट: मोनी देवी)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN