Home व्यापार समाचार गैस महंगी! सरकार ने बढ़ाई इसकी कीमत, CNG-PNG पर पड़ेगा सीधा असर

गैस महंगी! सरकार ने बढ़ाई इसकी कीमत, CNG-PNG पर पड़ेगा सीधा असर

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सरकार ने ONGC और ऑयल इंडिया लिमिटेड के लिए APM गैस की कीमत बढ़ाकर USD 7 प्रति mmBtu कर दी है, जो पहले USD 6.75 थी। यह गैस देश के लगभग 60% घरेलू उत्पादन का हिस्सा है, इसलिए इस बढ़ोतरी का असर CNG, PNG, बिजली और फर्टिलाइजर जैसे सेक्टर पर पड़ सकता है।

अब गैस की कीमतों को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। सरकार ने अचानक APM गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसकी नई कीमतें USD 7/MMBtu कर दी गई हैं, जो पहले USD 6.75/MMBtu थी। सुनने में यह छोटा बदलाव लग सकता है, लेकिन इसका असर आपकी जेब तक पहुंच सकता है। आइए इस जरा विस्तार से समझते हैं कि इस बढ़ोतरी से आप पर क्या असर पड़ सकता है?

क्या है APM गैस और क्यों बढ़ी कीमत?

ONGC और ऑयल इंडिया जैसी सरकारी कंपनियां पुराने गैस क्षेत्रों से जिस गैस का उत्पादन करती हैं, उसे एपीएम (Administered Price Mechanism) गैस कहा जाता है, यानी कि APM को पुराने और सरकारी फील्ड से प्रोड्यूस किया जाता है। इसकी कीमत भी सरकार तय करती है। यह गैस भारत के कुल घरेलू उत्पादन का करीब 60% हिस्सा है।

आपको बता दें कि सरकार ने 2023 में एक नया फॉर्मूला बनाया था, जिसके तहत गैस की कीमत इंडियन क्रूड बास्केट (Indian Crude Basket) के औसत का 10% रखी जाती है। उसी फॉर्मूले के आधार पर अब कीमत बढ़ाकर USD 7 कर दी गई है।

आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा?

यह फैसला सिर्फ कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों और कई इंडस्ट्री पर इसका असर दिखेगा। इसके चलते CNG महंगी हो सकती है, जिससे गाड़ियों का खर्च बढ़ जाएगा। इसके अलावा रसोई गैस (PNG) महंगी हो सकती है और फर्टिलाइजर की लागत भी बढ़ सकती है, जिससे खेती-किसानी की लागत हो सकती है। साथ ही बिजली उत्पादन पर असर देखने को मिल सकता है, जिससे बिजली दरों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

क्या है ग्लोबल वजह ?

इस बढ़ोतरी के पीछे एक बड़ा कारण वेस्ट एशिया कॉन्फ्लिक्ट (West Asia conflict) भी है। इस तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें एक महीने में लगभग 50% बढ़कर $100 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे पूरी दुनिया में एनर्जी महंगी हो रही है।

कंपनियों को क्या फायदा?

इस फैसले से ONGC और Oil India जैसी कंपनियों की कमाई बढ़ेगी, जिससे वे नए प्रोजेक्ट्स में निवेश कर पाएंगी और देश में गैस उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही नए कुओं से निकलने वाली गैस पर 20% प्रीमियम भी दिया जा रहा है, जिससे एक्सप्लोरेशन को बढ़ावा मिलेगा।

भारत अभी भी गैस के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है। ऐसे में सरकार का फोकस है कि घरेलू उत्पादन बढ़े और सप्लाई मजबूत हो। यही वजह है कि कीमतों में यह बदलाव किया गया है।गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी छोटी जरूर है, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे हर सेक्टर और आम आदमी की जेब पर दिखेगा। आने वाले समय में CNG, PNG और बिजली के बिल में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN