Home  लाइफस्टाइल समाचार गुलाब के फूलों से बनाकर रख लें गुलकंद, आने वाली गर्मियों में...

गुलाब के फूलों से बनाकर रख लें गुलकंद, आने वाली गर्मियों में आएगा काम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

How to make gulkand at home with rose petals: घर में ढेर सारे गुलाब के फूल रखे हैं और यूं हीं सूखे जा रहे। तो इन फूलों का स्मार्ट यूज करें। इन्हें फेंकने की बजाय सारी पंखुड़ियों को धोकर इनसे आयुर्वेदिक गुलकंद तैयार करके रख लें। जिसे आप कई डिश का टेस्ट बढ़ाने में इस्तेमाल करें या बनाएं माउथ फ्रेशनर। 

घर में ढेर सारे गुलाब के फूल इकट्ठे हो गए हैं और आप इन सुंदर फूलों को इस्तेमाल करना चाहती हैं। तो इनसे गुलकंद तैयार करके रख लें। जो आने वाली गर्मियों में आपके शरबत और डेजर्ट में महक और स्वाद को बढाएंगे। यहीं नहीं होली के मौके पर आप इन गुलकंद से टेस्टी लड्डू या गुझिया भी तैयार कर सकती हैं। तो बस इस तरह बनाकर रख लें गुलकंद।

गुलकंद बनाने का तरीका

  • गुलकंद बनाने के लिए चाहिए होता है गुलाब की पंखुड़ियां, मिश्री, दो चम्मच सौंफ और एक चम्मच इलायची का पाउडर। और साथ में कांच का जार।
  • सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों से पत्ती, डंठल वगैरह निकालकर बिल्कुल अलग कर दें।
  • अब गुलाब की पंखुड़ियों को धो लें। धोने के लिए किसी बड़े बर्तन में पानी लें और उसमे पंखुड़ियों को डालकर धोएं और निकालकर किसी साफ कपड़े पर बिछा दें।
  • फिर इसे अच्छी तरह से सूख जाने दें। जिससे कि पंखुड़ियों में पानी का अंश ना रह जाए। अगर पानी होगा तो गुलकंद खराब हो जाएगा।
  • मिश्री को मिक्सर के जार में ग्राइंड कर लें।
  • बस किसी कांच के जार में गुलाब की पंखुड़ियों की एक लेयर बिछाएं।
  • उसके ऊपर मिश्री की एक लेयर बिछाएं।
  • इसी तरह से फिर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाएं और फिर मिश्री की लेयर बिछाएं। इन लेयर के बीच में थोड़े दाने सौंफ के डालें।
  • फिर दूसरी लेयर में इलायची पाउडर डालें।
  • इसी तरह से सारी लेयर में सौंफ और इलायची पाउडर को भी डालते चलें।
  • फिर किसी साफ सूखे कॉटन के कपड़े से ढंक दें।
  • करीब आठ दिन तक इसे धूप में रखें। इतने दिनों में गुलकंद अच्छी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। बस अब ढक्कन लगाकर इसे रख दें।
  • गुलकंद को अपच और पेट की गर्मी में खाना फायदेमंद होता है।
  • वहीं आप चाहें तो गुलकंद को होली में बनने वाली गुझिया में डालकर फ्लेवर को बढ़ा सकते हैं। यहीं नहीं आप इनसे सिंपली पान में मिलाकर माउथ फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN