Home व्यापार समाचार गुड फ्राइडे की वजह से आज बंद रहेगा शेयर बाजार? क्या BSE...

गुड फ्राइडे की वजह से आज बंद रहेगा शेयर बाजार? क्या BSE और NSE में है छुट्टी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Good Friday: घरेलू शेयर बाजार आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से बंद रहेगा। अब स्टॉक मार्केट सीधा 6 अप्रैल यानी सोमवार को खुलेगा। आज से लगातार तीन दिन शेयर बाजार में छुट्टी है। 

Stock Market Holidays on Good Friday: घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे त्योहार की वजह से छुट्टी है। मार्केट अब सीधा सोमवार यानी 6 अप्रैल 2026 को खुलेगा। इससे पहले इसी हफ्ते में महावीर जयंती की वजह से घरेलू शेयर बाजार 31 मार्च को बंद था। बता दें, इस हफ्ते में कुल तीन ही दिन कारोबार हुआ है। पहले मंगलवार और अब आज शुक्रवार को छुट्टी की वजह से कोई कारोबार स्टॉक मार्केट में नहीं हो रहा है।

इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेट एंड इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट सेगमेंट आज बंद रहेगा। बता दें, शनिवार और रविवार की वजह से कल और परसों भी शेयर बाजार बंद रहेगा।

MCX में भी छुट्टी

आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी कारोबार नहीं होगा। सुबह और शाम दोनों सत्रों में आज छुट्टी है। जिसकी वजह गोल्ड, सिल्वर, कॉपर, बेस, मेटल्स, क्रूड ऑयल और अन्य फ्यूचर्स की ट्रेडिंग आज नहीं होगी।

अप्रैल में अब कब बंद रहेगा शेयर बाजार

इस महीने स्टॉक मार्केट में कुल दो दिन की छुट्टी है। आज गुड फ्राइडे की वजह से कारोबार नहीं हो रहा है। इसके बाद अगली छुट्टी 14 अप्रैल को डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती की वजह से है।

इस साल कुल 20 दिन शेयर बाजार में छुट्टी है। जिसमें 4 छुट्टियां शनिवार या रविवार को हैं। ऐसे में कुल 16 दिन शेयर बाजार पूरे साल भर में बंद रहने वाला है। शुरुआती तीन महीने में पहले ही कुछ छुट्टियां बीत गई हैं।

शुक्रवार को शेयर बाजारों में दिखी थी तेजी

स्थानीय शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 185 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी 22,700 अंक के ऊपर पार निकल गया। शेयरों की निचले स्तर पर लिवाली और रुपये में तेज बढ़त से बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के निचले स्तर से 2,000 से अधिक अंक की वापसी करते हुए अंत में 185.23 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,319.55 अंक पर बंद हुआ।

सूचकांक गिरावट के साथ खुला और कारोबार के पहले भाग में 1,588 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर 71,545.81 अंक पर आ गया। एचसीएल टेक और टीसीएस जैसी आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों और एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख बैंकों में मजबूत लिवाली से सूचकांक को भारी नुकसान से उबरने में मदद मिली और कारोबार समाप्त होने से पहले यह 73,568.54 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN