Home व्यापार समाचार गिरावट की आंधी में भी रॉकेट सा उड़ा यह डिफेंस शेयर, 2107%...

गिरावट की आंधी में भी रॉकेट सा उड़ा यह डिफेंस शेयर, 2107% चढ़ चुका है शेयर

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5% से अधिक के उछाल के साथ 247.60 रुपये पर पहुंच गए। 5 साल में कंपनी के शेयर 2100% से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है।

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट की आंधी चली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार में आए इस भूचाल के बाद भी डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स में तूफानी तेजी आई। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 247.60 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 3.51 पर्सेंट की तेजी के साथ 238.65 रुपये पर बंद हुए हैं। डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।

2107% चढ़ गए हैं डिफेंस कंपनी के शेयर
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले 5 साल में 2107 पर्सेंट उछल गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 26 फरवरी 2021 को 10.81 रुपये पर थे। डिफेंस कंपनी के शेयर 24 फरवरी 2026 को 238.65 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 1885 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 670 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 78 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

एक साल में 106% उछल गए हैं शेयर
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयर पिछले एक साल में 106 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 24 फरवरी 2025 को 115.65 रुपये पर थे। डिफेंस कंपनी के शेयर 24 फरवरी 2026 को 238.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 52 हफ्ते के निचले स्तर से अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 130 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 7 अप्रैल 2025 को 101.05 रुपये पर थे, जो कि 24 फरवरी को 238.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। डिफेंस कंपनी ने मई 2023 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स की नेट सेल्स 252.22 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर इसमें 69.97 पर्सेंट का उछाल आया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की नेट सेल्स 148.39 करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 25.68 करोड़ रुपये रहा है, जो कि दिसंबर 2024 तिमाही में 18.26 करोड़ रुपये था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN