Source :- LIVE HINDUSTAN
स्पेन के राजसिंहासन की उत्तराधिकारी राजकुमार लियोनोर के प्यार को उनके ही देश के एक फुटबॉलर ने ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाब्लो गावी एक अन्य लड़की से प्यार करते हैं। इसलिए उन्होंने प्रिंसेज लियोनोर के प्यार को ठुकरा दिया। ‘दिल की रानी’ के लिए ‘भविष्य के राजसिंहासन’ को ठुकरा दिया।

शाही परिवार की खूबसूरत राजकुमारी। राजसिंहासन की वारिस। एक खिलाड़ी पर उसका दिल आ गया। लेकिन उसने उनका प्यार ठुकरा दिया। उसके सामने आगे चलकर किंग बनने का मौका था लेकिन उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए राजकुमारी को ना कह दिया। एक प्रिंसेज और वो भी बला की खूबसूरत, उसके प्यार को कोई ठुकरा भी सकता है, यह बहुत कम होता है। लेकिन कथित तौर पर ऐसा हुआ है। वो राजकुमारी हैं स्पेन की प्रिंसेज लियोनोर और खिलाड़ी है एपसी बार्सिलोना का स्टार फुटबॉलर पाब्लो गावी।
कौन हैं क्राउन प्रिंसेज लियोनोर?
प्रिंसेज लियोनोर स्पेन के किंग फिलीप VI और क्वीन लेटिजिया की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनका जन्म 31 अक्टूबर 2005 को हुआ था। वह स्पेन के राजसिंहासन की उत्तराधिकारी हैं। खूबसूरती ऐसी कि बॉलीवुड और हॉलीवुड की हसीनाएं भी पानी मांगे। उच्च शिक्षित। राजसी ठाट-बाट। इज्जत, दौलत…सब कुछ। कहा जाता है कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में लोगों को बताना या जताना पसंद नहीं करतीं। इसीलिए उनकी प्राइवेट लाइफ के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आती।
कौन हैं पाब्लो गावी?
गावी स्पेन के स्टार फुटबॉलर हैं। उनका पूरा नाम पाब्लो मार्टिन पेज गाविरा है। वह ला लिगा क्लब बार्सिलोना और स्पेन की नेशनल टीम के लिए सेंट्रल मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं। 2022 में उन्होंने कोपा ट्रॉफी में गोल्डन बॉय अवॉर्ड जीता था। उनका जन्म 5 अगस्त 2004 को हुआ ता यानी वह प्रिंसेज लियोनोर से करीब एक साल बड़े हैं।
फीफा वर्ल्ड कप के दौरान अपने देश के खिलाड़ी पर आया प्रिंसेज का दिल
प्रिंसेज लियोनोर फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान फुटबॉलर गावी पर मर मिटीं। हुआ कुछ यूं कि स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से हरा दिया। उसके बाद यह अफवाह उड़ी कि किंग फिलीप VI ने फुटबॉलर गावी से अपनी बेटी के लिए ऑटोग्राफ वाली जर्सी देने की गुजारिश की है। उसके बाद से ही लियोनोर और गावी के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लगीं।
अफवाहों को तब और ज्यादा पंख लग गए जब स्पेन ने 2024 का यूरो कप जीता। तब राजमहल में रॉयल फैमिली ने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को आमंत्रित किया। वहां प्रिंसेज लियोनोर और गावी की कुछ देर तक एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए तस्वीरें खूब चर्चित हुई थीं। तब सोशल मीडिया पर इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा कि दोनों के बीच में कुछ तो है।
गर्लफ्रेंड के लिए ठुकरा दिया ‘भविष्य का राजसिंहासन’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गावी ने प्रिंसेज लियोनोर के प्यार को इसलिए ठुकराया कि वह एक अन्य लड़की से प्यार करते हैं। फुटबॉलर की गर्लफ्रेंड का नाम एना पेलाया है। 22 साल की यह लड़की अभी स्टूडेंट है और इंस्टाग्राम पर उसके सवा तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN