Source :- LIVE HINDUSTAN
समर्स के लिए एक बार आपने बादाम शेक ट्राई की, तो घर में हर कोई इसी की डिमांड करने वाला है। इसका मलाईदार स्वाद भला किसे पसंद नहीं आएगा। गर्मियों में घर पर मेहमान आए हों तो उन्हें भी आप ये स्पेशल बादाम शेक सर्व कर सकती हैं।
गर्मियां शुरू हो गई हैं और इन दिनों हर समय कुछ ठंडा पीने का मन करता है। खासतौर से दोपहर या शाम के समय तो बस ऐसी ड्रिंक चाहिए होती है, जो तन-मन को ठंडा कर दे। ऐसे में ठंडी-ठंडी बादाम शेक एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ये पीने में जितनी टेस्टी लगती है, उतनी ही हेल्दी भी है और बनाने में ज्यादा मुश्किल भी नहीं। यकीन मानिए समर्स के लिए एक बार आपने बादाम शेक ट्राई की, तो घर में हर कोई इसी की डिमांड करने वाला है। इसका मलाईदार स्वाद भला किसे पसंद नहीं आएगा। गर्मियों में घर पर मेहमान आए हों तो उन्हें भी आप ये स्पेशल बादाम शेक सर्व कर सकती हैं। बच्चे तो गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक की खूब डिमांड करते हैं, लेकिन ये हेल्दी और टेस्टी बादाम शेक उन्हें देंगी तो यकीन मानिए पूरी गर्मियों बड़े शौक से इसे पीएंगे। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
बादाम शेक बनाने के लिए सामग्री
ठंडी-ठंडी बादाम शेक बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- भीगे हुए बादाम (20-25), फुल क्रीम दूध (1 लीटर), इलायची पाउडर (आधा चम्मच), केसर के धागे (7-8), मिल्क पाउडर (2 चम्मच), कटे हुए काजू-पिस्ता (2 चम्मच), कंडेंस्ड मिल्क (1/3 कप) या इसकी जगह चीनी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
गर्मियों में बनाएं ठंडी-ठंडी बादाम शेक, देखें रेसिपी
टेस्टी और हेल्दी बादाम शेक गर्मियों के लिए परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक रात पहले बादाम को भिगोकर रख दें। अब अगले दिन इनके छिलके रिमूव कर लें। फिर थोड़े से दूध के साथ इन्हें ब्लेंडर में पीस लें और एक पेस्ट सा तैयार कर लें। इसके बाद एक पैन में दूध बॉयल करने के लिए रखें। इसमें उबाल आने दें, फिर ये बादाम का पेस्ट एड करें।अच्छी रंगत के लिए केसर के कुछ धागे मिलाएं और खुशबू के लिए इलायची पाउडर एड करें। अब दूध को चलाते हुए पका लें।
दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं। इससे शेक में गाढ़ापन आएगा, जिससे काफी क्रीमी फ्लेवर आता है। इसके साथ ही कटे हुए काजू और पिस्ता भी एड करें। शेक पीते हुए बीच-बीच में काजू-पिस्ता आते हैं तो टेस्ट काफी अच्छा लगता है। इन्हें अच्छे से दूध में मिक्स करें, फिर कुछ देर पकने दें। इसके बाद कंडेंस्ड मिल्क एड करें। आप चाहें तो सिर्फ चीनी भी मिला सकती हैं। अब इसे चलाते हुए पकने दें, जबतक दूध गाढ़ा और मलाईदार ना हो जाए। ये पकते-पकते लगभग आधा बचेगा। इसके बाद शेक को फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


