Home विश्व समाचार खामनेई का खात्मा करने की तैयारी में ट्रंप? जल्दी ही हमला बोल...

खामनेई का खात्मा करने की तैयारी में ट्रंप? जल्दी ही हमला बोल सकते हैं यूएस इजरायल

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका और इजरायल मिलकर जल्दी ही ईरान पर हमला बोल सकते हैं। एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों ने मिलकर प्लान तैयार कर लिया है और इस बार हमला पहले के हमले के मुकाबले ज्यादा तेज होगा।

राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका जल्दी ही ईरान पर हमला बोल सकता है। इस हमले में अमेरिका का साथ मध्य-पूर्व में उसका सबसे बड़ा साथी इजरायल देने वाला है। एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दोनों देश मिलकर तेहरान के ऊपर बड़ा हमला कर सकते हैं। यह हमला पिछले हमले के मुकाबले बहुत ताकतवर और तेज होने की आशंका जताई गई है।

एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और इजरायल ने इस अभियान के लिए काफी पहले से तैयार करके रखी है। अगर ईरान के साथ वार्ता मन मुताबिक नहीं रही, तो दोनों देश इस अभियान को अंजाम देना शुरू कर देंगे। इस अभियान का व्यापक असर पिछले हमले, जो कि 12 दिन चला था, के मुकाबले काफी ज्यादा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन एक ऐसे हमले की तैयारी करके बैठा है, जो सीमित नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर किए गए सैन्य अभियान की तरह होगा।

अमेरिका और ईरान के बीच इस वक्त वार्ता जारी है, लेकिन दोनों ही देशों की तरफ से लगातार एक-दूसरे को धमकी भी दी जा रही हैं। इसकी वजह से मध्य-पूर्व में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनेवा में जारी शांति वार्ता के बीच अमेरिका ने इस क्षेत्र में मौजूद अपने सैन्य अड्डों पर तैनाती को बड़ा दिया है। बड़ी संख्या में अमेरिकी हथियार, अमेरिकी लड़ाकू विमान यहां पर तैनात किए जा चुके हैं।

वार्ता फेल हुई, तो सैन्य विकल्प खुला: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अगर ईरान के साथ जिनेवा में जारी शांति वार्ता सफल नहीं होती है, ईरान अमेरिका की बात को नहीं मानता है, तो फिर अमेरिका के पास सैन्य विकल्प खुला हुआ है। विशेषज्ञों की मानें तो मध्य-पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सेना की तैनाती ने तेहरान की चिंता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। हालांकि खामनेई ने ट्रंप को खुले तौर पर धमकी दी है लेकिन फिर भी चिंता बढ़ी हुई है। रिपोर्ट्स से संबंधित हवाई डेटा के मुताबिक हाल के दिनों में 150 से ज्यादा अमेरिकी कार्गो विमान मध्य-पूर्व के क्षेत्र में पहुंच चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN