Home  लाइफस्टाइल समाचार खाने के बीच या बाद में पानी पीने पर टोकते हैं घर...

खाने के बीच या बाद में पानी पीने पर टोकते हैं घर के बड़े, क्या पता है वजह?

25
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खाना और पानी दोनों ही सेहत के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। लेकिन दोनों चीजों को एक समय पर लेने से घर के बड़े अक्सर मना करते हैं। इस आर्टिकल में समझते हैं खाने के साथ पानी पीने पर क्यों टोकते हैं घर के बड़े।

खाना और पानी लाइफ की दो सबसे बुनियादी जरुरतों में से एक हैं। हेल्दी बॉडी के लिए दोनों ही चीजों का सही बैलेंस बनाए रखना जरूरी होता है। पोष्टिक खाना हमारे शरीर की मरम्मत के साथ ही एनर्जी के लिए बेहतरीन होता है। वहीं हमारे शरीर में लगभग 70 पर्सेंट पानी होता है इसलिए रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। खाना और पानी दोनों के मानव शरीर पर अपने फायदे हैं फिर भी खाने के साथ पानी पीने पर या फिर खाने के तुरंत बाद पानी पीने पर बड़े बुजुर्ग टोकते हैं। इस आर्टिकल में समझते हैं इसकी वजह।

पेट फूलना

अगर आप खाने के साथ या खाने के बाद पानी पीते हैं तो ये पेट के एसिड और जरूरी पाचक एंजाइमों को पतला कर देता है। ऐसे में पीएच लेवल बढ़ जाता है और पाचन धीमा हो जाता है, जिससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

एसिडिटी या बेचैनी

आयुर्वेद के मुताबिक खाने के बीच में पानी पीने से तापमान में अचानक बदलाव हो सकता जिससे शरीर को अचानक शॉक लग सकता है और एसिडिटी या बेचैनी की समस्या हो सकती है।

कमजोर मेटाबॉलिज्म

खाने के साथ बहुत पानी पीने से समय के साथ मेटाबॉलिज्म कमजोर होने की शिकायत हो सकती है। कमजोर पाचन तंत्र की वजह से एनर्जी की कमी हो सकती है। जिसकी वजह से पोषक तत्वों का खराब अवशोषण हो सकता है।

क्या है पानी पीने का सही तरीका

-खाने के दौरान जरूरत के मुताबिक थोड़ा-थोड़ा गुनगुना या कमरे के तापमान का पानी पिएं।

-खाना खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से बचें।

-खाना खाने के 20-30 मिनट बाद ही ठीक से पानी पिएं।

-खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से पाचन क्रिया में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा अपने एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN