Home  लाइफस्टाइल समाचार खाते समय भीड़ से होना है अलग? तो जान लें ये बेसिक...

खाते समय भीड़ से होना है अलग? तो जान लें ये बेसिक टेबल मैनर्स और डाइनिंग एटीकेट

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खाना खाते समय टेबल मैनर्स और डाइनिंग एटीकेट को अपनाना जरूरी होता है। खासतौर से तब जब आप किसी रेस्त्रां या फिर ऑफिशियल लंच-डिनर पर हों। यहां कुछ बेसिक टेबल मैनर्स और डाइनिंग एटीकेट के बारे में बता रहे हैं, जानिए- 

अच्छे मैनर्स आपकी पर्सनालिटी को निखारते हैं। आपका अच्छा व्यवहार एक पॉजिटिव माहौल बनाता है जिससे लोग आपके साथ जुड़ना पसंद करते हैं। खाना खाते समय कुछ बातों पर गौर करना चाहिए। जिस तरह बातचीत करने, कपड़े पहनने के तौर-तरीके होते हैं, वैसे ही खाना खाने के भी कुछ तौर तरीके हैं, जो हर किसी को पता होने चाहिए। खाना खाते समय कुछ टेबल मैनर्स का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हम बता रहे हैं कुछ कॉमन टेबल मैनर्स और बेसिक एटिकेट्स के बारे में।

कैसे खाएं चावल

चावल आमूमन लोग चम्मच से खाते हैं लेकिन चम्मच में अक्सर बहुत ज्यादा खाना भरने पर आपको उसे खाने के लिए बड़ा मुंह खोलना पड़ता है। ऐसे में फोर्क से चावल खाना सबसे अच्छा है इसके लिए पहले फोर्क में सूखी सब्जी लें और फिर फोर्क को उलटा करें और फिर चावल लें। फिर नाइफ से सब्जी या दाल लें। अब थोड़ा सा मुंह खोलें और फिर चावल खाएं। आप चावल दाल मिक्स करने के बाद फोर्क के फ्रंट से भी खा सकते हैं। अगर हाथ से खाना खाते हैं तो थोड़े से चावल में दाल और सब्जी मिक्स करें और सिर्फ छोटी बाइट लेकर खाएं।

सर्व कैसे करें

सब्जी, दाल या फिर चावल अगर टेबल पर दूर रखे होते हैं तो उन्हें उठाने के लिए अक्सर आप अपनी सीट से आधा उठकर उस खाने की चीज को उठाते हैं। ऐसा करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। आपको टेबल पर रखी कोई चीज दूर लग रही है तो उसे उठाने के लिए अपने सामने बैठे सदस्य से कहकर उसे पास करवा लें।

नैपकीन डालने का सही तरीका

खाने से पहले नैपकीन डालने का सही तरीका जानना जरूरी है। बहुत से लोग नैपकीन को सिर्फ अपने पैरों पर डालते हैं जो सही नहीं है। इसे डालने के लिए सबसे पहले इसके एक छोर को पकड़ें और फिर अपने कॉलर के फ्रंट पर फसाएं। अब नीचे वाले छोर को फेस क्लीन करने के लिए यूज करें। नैपकीन का इस्तेमाल करने के बाद उसे यू हीं न रखें, बल्कि पूरी तरह से फोल्ड करके साइड में रखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN