Home मनोरंजन समाचार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकते हैं ये 12 सेलेब्स,...

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकते हैं ये 12 सेलेब्स, यहां देखिए टेंटेटिव लिस्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/06/1200x900/6th_april_kkk15_1775475960601_1775475973409.jpg

KKK 15: भारत का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होगी।

Khatron Ke Khiladi 15 Update: रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन आने वाला है। ऐसे में कई सारे सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि शो में कौन कौन पार्टिसिपेट कर रहा है। पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि गौरव खन्ना के साथ-साथ ‘बिग बॉस 19’ के कई सारे लोगों से संपर्क किया गया है। वहीं अब कुछ और नए सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं।

नए नाम

खबर है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के मेकर्स कॉमेडियन हर्ष गुजराल और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम प्रणाली राठौड़ के नामों पर विचार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि हर्ष से अभी बातचीत चल रही है। वहीं प्रणाली के साथ चीजें फाइनल स्टेज पर हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

‘बिग बॉस 19’ के इन कंटेस्टेंट को किया अप्रोच

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए ‘बिग बॉस 19’ के चार सदस्यों को अप्रोच किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना, रनरअप फरहाना भट्ट, सोशल मीडिया सेंसेशन तान्या मित्तल और टीवी एक्टर अभिषेक बजाज से मेकर्स की बातचीत चल रही है।

इनका नाम भी आ रहा है सामने

टीवी एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता के भी इस सीजन में शामिल होने की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो के लिए ईशा मालवीय को भी कॉन्टेक्ट किया गया है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि अविनाश मिश्रा सीजन 15 के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं।

‘द 50’ के इन कंटेस्टेंट्स को भी किया गया अप्रोच

‘राइज एंड फॉल’ और ‘द 50’ जैसे शोज के कंटेस्टेंट अरबाज पटेल को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा मनीषा रानी और ​​दिग्विजय राठी का भी नाम सामने आ रहा है।

कब शुरू होगा शो?

फरवरी 2026 में कलर्स टीवी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने AI-जेनरेटेड प्रोमो जारी कर फैंस को बताया था कि उनका पसंदीदा शो वापस आ रहा है। उन्होंने ये भी जानकारी दी थी कि इस सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। हालांकि, उन्होंने इसके प्रीमियर की डेट नहीं बताई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN