Home विश्व समाचार क्या होता है गजब लिल-हक, जिसके नाम पर पाकिस्तान ने छेड़ी अफगानिस्तान...

क्या होता है गजब लिल-हक, जिसके नाम पर पाकिस्तान ने छेड़ी अफगानिस्तान से जंग

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान की ओर से इस जंग को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर दावे भी किए जा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान का कहना है कि उसने अफगानिस्तान को जवाब देने के लिए ऑपरेशन ‘गजब लिल-हक’ की शुरुआत की है। पाकिस्तान के इस ऐलान के बाद से दुनिया भर में लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर गजब लिल-हक का अर्थ क्या है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई शहरों पर हमला बोला है। उसका कहना है कि अफगानिस्तान ने हमारी चौकियों पर अटैक किया था और बेगुनाह नागरिकों तक को टारगेट किया गया था। इसके जवाब में हम हमला कर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से इस जंग को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर दावे भी किए जा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान का कहना है कि उसने अफगानिस्तान को जवाब देने के लिए ऑपरेशन ‘गजब लिल-हक’ की शुरुआत की है। पाकिस्तान के इस ऐलान के बाद से दुनिया भर में लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर गजब लिल-हक का अर्थ क्या है। उल्लेखनीय यह है कि दो मुसलमान देशों के बीच यह जंग रमजान के महीने में हो रही है, जिसे इस्लाम में बेहद पवित्र माना जाता है।

गजब लिल-हक का अर्थ होता है, इंसाफ के लिए गुस्सा। पाकिस्तान का कहना है कि हम अफगानिस्तान की ओर से बेगुनाह पर लोगों पर किए गए हमले से गुस्सा हैं और उसके इंसाफ के लिए ही युद्ध में उतरे हैं। इस तरह उसने अपनी भावनाओं को ही जंग के लिए चले ऑपरेशन का नाम दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान ने सीमा से लगते इलाकों जैसे चित्राल, खैबर, मोहमंड, कुर्रम और बजौर में हमले किए हैं। इन हमलों में निर्दोष नागरिक घायस हुए हैं या मारे गए हैं। बौखलाए पाकिस्तान ने पड़ोसी देश से छिड़ी इस जंग में भारत का नाम भी घसीटने की कोशिश की है। उसका कहना है कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना दिया है।

इसी के चलते अशांति के हालात पैदा हुए हैं, जबकि नाटो सेनाओं के जाने के बाद माना जा रहा था कि स्थानीय शासन होने से व्यवस्था में सुधार आएगा। बता दें कि इस जंग को लेकर अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मार गिराया है। वहीं पाकिस्तान का दावा है कि उसके दो ही सैनिक मारे गए हैं, जबकि जवाबी कार्रवाई में उसने 133 तालिबानी मार गिराए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि उसने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को ही निशाना बनाया है। इसके अलावा कंधार और पक्तिया जैसे शहरों को भी टारगेट किया गया है। पाकिस्तान का कहना है कि हमारी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में तालिबान के एक हथियार डिपो को भी तबाह कर दिया है।

डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम अफगान तालिबान के हमलों का करारा जवाब दे रहे हैं। आसिफ ने कहा कि नाटो सेनाओं के अफगानिस्तान से निकलने के बाद शांति की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन तालिबान ने अपने मुल्क को भारत की कॉलोनी बना दिया है। गौरतलब है कि नाटो सेनाओं के अफगानिस्तान से 2021 में निकलने पर पाकिस्तान ने खुशी जताई थी। तब उसने भारत के लिए इसे झटका बताया था। 14 अगस्त को अमेरिका ने अफगानिस्तान छोड़ा था और इस पर पाकिस्तान का कहना था कि स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत को यह झटका लगा है। लेकिन अब उसके ही पाले अफगानिस्तान ने जब जंग छेड़ दी है तो उलटे भारत पर ही झूठे आरोप लगा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN