Source :- LIVE HINDUSTAN
Clean girl aesthetic 2026: जहां देखो वहीं ‘क्लीन गर्ल ब्यूटी’ के बारे में सुनने को मिल रहा। और आप भी वैसे ही नेचुरल ब्यूटी दिखना चाहती हैं तो स्टेप बाई स्टेप इन प्रोसेस को फॉलो करें। तो आपको भी मिल जाएगा क्लीन गर्ल ब्यूटी लुक।
आजकल क्लीन गर्ल ब्यूटी का काफी क्रेज लड़कियों में देखने को मिल रहा है। चेहरे पर एक फ्रेश ग्लो जो सुबह सोकर उठने के बाद दिखता हो बिल्कुल वैसा ही। ग्लोइंग स्किन, सॉफ्टली ब्रश की हुई आईब्रो, हल्के से शाइन करते लिप्स जैसे नेचुरल ग्लॉस लगा हो। चेहरा ऐसे दिख रहा कि लोग सोचे इसने मेकअप किया भी है या नहीं। क्लीन ब्यूटी मतलब फ्रेश, ब्रीदेबल स्किन और बिल्कुल रियल दिख रही हो। अब वो मैट फिनिश वाला मेकअप जिसमे चेहरे की कॉन्ट्यूरिंग की गई हो, ये मेकअप ट्रेंड अब बाहर हो चुका है।
कैसे मिलेगा क्लीन गर्ल ब्यूटी
- क्लीन गर्ल ब्यूटी लुक पानी चाहती हैं तो केवल प्रोडक्ट को चेहरे पर ना लगाएं बल्कि स्मार्ट तरीके से यूज करें। बेस लगाने से पहले प्रॉपर स्किन केयर फॉलो करें।
- सबसे पहले स्किन को एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएशन से स्किन का खुरदुरापन खत्म हो जाता है और डेड स्किन बाहर निकल जाती है।
- फिर हाइड्रेटिंग सीरम को लगाएं जैसे हाइलूरोनिक एसिड वाला सीरम। इसके साथ ही नेचुरल ग्लो के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं।
- अब सनस्क्रीन लगाएं जिसमे ड्यूई फिनिश हो। मैट फिनिश वाले फार्मूला को पूरी तरह अवॉएड करें।
- चेहरे पर हैवी फाउंडेशन ना लगाएं। इसकी बजाय स्किन टिंट को अप्लाई करें। आजकल मार्केट में स्किन टिंट, टिंटेड मॉइश्चराइजर खूब मिल रहे हैं।
- फेस की अनइवन स्किन, दाग-धब्बे हटाने हैं तो केवल उन एरिया पर कंसीलर लगाएं और ब्लेंड करें। ब्लेंडिंग के लिए किसी तरह के ब्रश या स्पंज की बजाय उंगलियों के पोर्स का यूज करें। ऐसा करने से प्रोडक्ट अच्छी तरह से स्किन में अब्जॉर्ब होगा और फेस पर ग्लो दिखेगा।
- चेहरे को नेचुरल एंड क्लीन दिखाने के लिए पाउडर का यूज ना करें। क्रीम ब्लश ना केवल सॉफ्टली पिंक दिखेगा बल्कि नेचुरल भी नजर आएगा। चिक्स के साथ थोड़ा सा ब्लश नोज पर भी लगाएं। इससे सनकिस्ड लुक मिलेगा।
- फेस पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए लिक्विड हाईलाइटर का यूज करें।
- क्लीन गर्ल ब्यूटी लुक में आईब्रो सबसे जरूरी पार्ट है। आईब्रो को वेल ग्रूम्ड बनाने के लिए जेल लगाकर आईब्रो के गैप वाले हिस्से को भरें। ऐसा करने से आईब्रो नेचुरल दिखेगी।
- अब आंखों को भी नेचुरल फिनिश देने के लिए लाइट कोट मस्कारा की लगाएं।
- क्लीन लुक के लिए सेंटर पार्टेड हेयर के साथ स्लीक लो बन बनाएं। इससे आपकी स्किन हाईलाइट होगी और आपका क्लीन गर्ल लुक रेडी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


