Home मनोरंजन समाचार क्या आपको पता चला धुरंधर 2 में हमजा ने क्यों जलाई थी...

क्या आपको पता चला धुरंधर 2 में हमजा ने क्यों जलाई थी यालिना और जायान की फोटो? यहां जानें

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/dhurandhar_2_scene_decode_1774883100794_1774883100937.jpg

धुरंधर 2 देखने वाले कई दर्शकों के मन में कसक है कि हमजा यालिना और अपने बेटे को घर लेकर क्यों नहीं आया या भारत में अपनी मां से क्यों नहीं मिला। इसका जवाब फिल्म में गाइडेंस देने वाले कर्नल भूपिंदर शाही ने दिया है।

धुरंधर 2 फिल्म के हर तरफ चर्चे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस बीच कई एक्सपर्ट्स भारत-पाकिस्तान के जासूसों के किस्से फिल्म से जोड़कर बता रहे हैं। कर्नल भूपिंदर शाही ने धुरंधर फिल्म के लिए मिलिट्री कंसल्टेंट के तौर पर काम किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में धुरंधर 2 के उस सीन को डिकोड किया जिसमें हमजा यालिना और अपने बेटे की तस्वीर जला देता है। वहीं पठानकोट जाकर अपने परिवार से भी नहीं मिलता।

दी है स्पाई के घर की झलक

भूपिंदर शाही श्लोका के पॉडकास्ट में थे। वहां उन्होंने बताया कि हमजा यानी जसकीरत यालिना या अपने परिवार के साथ क्यों नहीं रहता। भूपिंदर बोले, ‘उसे अहसास होता है कि वहां पर मेरे एक परिवार था। वे लोग सुखी हैं। उनका अच्छा घर बन गया है। खाना चल रहा है। बच्चे खेल रहे हैं सब ठीक है। अगर मैं जाऊं तो पता नहीं कुछ हो जाए। जानलेवा हमला हो जाए… तो ये सब सोचकर वह वापस मुड़ जाता है कि मैं यहां का नहीं हूं। मैं एक एजेंट, स्पाई हूं और मैं एक पारिवारिक बंदा नहीं बन सकता। अब परिवार में नहीं आ सकता। ये दिखाया है कि ये एक ऐसी जिंदगी है, मुश्किल जिंदगी है और बहुत कम लोग देश के लिए ऐसा त्याग कर पाते हैं। स्पाई सब कुछ छोड़ देता है।’ भूपिंदर ने बताया कि यही मैसेज दिया गया है कि कितने लोग देश को तोड़ने में लगे हैं और लोग कितना कुछ देश को बचाने के लिए कर रहे हैं।

मेहनती हैं आदित्य धर

भूपिंदर ने बताया कि फिल्म बनाने में आदित्य धर ने काफी मेहनत की है। वह 18 घंटे भी काम कर सकते हैं और बैठकर सो लेते हैं। बता दें कि भूपिंदर एक भूतपूर्व सैनिक हैं। वह उस सेना में थे जो दुश्मन से फेस-टु-फेस लड़ते हैं। शेरशाह फिल्म से उन्होंने मिलिट्री कंसल्टेंट के काम की शुरुआत की। इसके बाद की फिल्मों में ये काम किया। धुरंधर के लिए उन्होंने डेटा दिया। भूपिंदर ने बताया कि आम आदमी को वो डेटा नहीं मिल पाता है। उनके साथ आर्मी के कई लोगों ने आदित्य धर की मदद की।

कहां शूट किए गए हैं फिल्म के सीन

भूपिंदर ने बताया कि कांधार वाला सीन वीएफएक्स है। बलूचिस्तान वाले सीन लद्दाख के हैं। गहरा हुआ गाने कुछ सीन लद्दाख में शूट हुए, नबील गबोल का घर चंडीगढ़ में शूट हुआ। कई सीन थाइलैंड में भी शूट किए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN