Home  लाइफस्टाइल समाचार कौन सा कलर आप पर जंचेगा? कपड़ा खरीदते समय अपनाएं ये 5...

कौन सा कलर आप पर जंचेगा? कपड़ा खरीदते समय अपनाएं ये 5 सेकेंड ट्रिक

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Style Trick: कपड़े खरीदने जाते हैं और किसी खास कलर का कपड़ा पसंद आ जाता है। लेकिन कैसे पता करें कि ये कलर आप पर जंचेगा। इसका एक सिंपल और 5 मिनट हैक है, जिसे स्टाइल कोच भी शेयर कर रही हैं। जानें कैसे कुछ सेकेंट में पता करें कि कौन सा कलर आप पर फिट बैठेगा।

कपड़ा खरीदने जा रहीं लेकिन डिफरेंट शेड्स देखकर कंफ्यूज हो जाती हैं। फिर घर लाने के बाद पछतावा होता है कि अरे! ये कलर तो जरा भी अच्छा नहीं, इसे पहनने के बाद तो मैं अच्छी ही नहीं दिख रही। दरअसल दोष कलर में नहीं होता बल्कि आपके चुनने में होता है। अपने स्किन टोन पर सूट करने वाले और ऐसे कलर को चुना जाए जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा दें। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही हो जाता है तो इस इमेज कोच के 5 सेकेंड हैक को जरूर जान लें। जिसकी मदद से आप पहली बार में ही परफेक्ट शेड का कपड़ा खुद के लिए खरीद पाएंगी। जिसे पहनकर खूबसूरती निखरकर नजर आएगी।

कपड़े का शेड आप पर जंचेगा या नहीं इस तरह करें पता

मार्केट में कपड़ा खरीदने गए हैं और कोई कलर पसंद आ गया लेकिन आप पर सूट करेगा या नहीं? इसे पता करना है तो बस फैशन फिटनेस बाई डिम्पी ने 5 सेकेंड हैक शेयर किया है। जिसे कोई भी ट्राई कर परफेक्ट शेड के कपड़े अपने लिए चुन सकता है।

  • सबसे पहले अपने कपड़े को चिन एरिया के नीचे लगाएं और मिरर में देखें।
  • साथ ही यलो लाइट को अवॉएड करें और व्हाइट लाइट के पास जाकर खड़े हों।
  • अब कपड़े को ना देखकर अपने फेस को देखें।
  • अगर आपकी अंडर आईज डार्क नजर आ रही, स्किन डल दिख रही है और ग्रे नजर आ रही। तो इसका मतलब है कि ये शेड आपके स्किन टोन के साथ फिट नहीं बैठ रहा। ये आपको फीका दिखा रहा।
  • वहीं अगर कपड़े को चिन एरिया के नीचे लगाकर देखने से स्किन बिल्कुल क्लियर, फ्रेश और थोड़ी सी ब्राइट नजर आने लगे। तो इसका मतलब है कि कपड़े का शेड आपकी स्किन टोन के साथ पूरी तरह फिट बैठ रहा। इसे पहनकर ना केवल आपकी रंगत निखरी हुई दिख रही बल्कि सुंदरता में वो कपड़ा चार चांद लगाएगा।
  • एक और हैक है जो आपको सही कलर का आउटफिट चुनने में मदद करेगा। वो है आपका फोन। जब भी कपड़ों की शॉपिंग के लिए जा रहीं हों और कपड़े ट्रायल करें तो फौरन अपने मोबाइल फोन का फ्रंट कैमरा ऑन कर उसमे देखें। अगर आपको फिल्टर लगाने का मन करे जिससे कि फेस सुंदर दिखे तो इसका मतलब है कि कपड़े का कलर आप पर बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा। इसे खरीदने की गलती ना करें। नहीं तो बाद में पैसे भी बर्बाद होंगे और आपको पछतावा भी होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN