Home मनोरंजन समाचार कोरिया पहुंची तमिल एक्ट्रेस, नेटफ्लिक्स की फिल्म में Squid Game के स्टार्स...

कोरिया पहुंची तमिल एक्ट्रेस, नेटफ्लिक्स की फिल्म में Squid Game के स्टार्स के साथ आएंगी नजर

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/09/1200x900/10th_march_made_in_korea_1773084430309_1773084436082.jpg

Made In Korea: नेटफ्लिक्स पर आ रही ‘मेड इन कोरिया’ फिल्म का नाम सुना है? ये कोई कोरियन फिल्म नहीं है, ये इंडियन फिल्म है जिसमें कोरिया के एक्टर्स ने काम किया है।

‘मेड इन कोरिया’…ये नाम पढ़ते ही ऐसा लग रहा है न कि ये कोरिया की कोई फिल्म या सीरीज है? लेकिन ऐसा नहीं है। ये साउथ की फिल्म है। जी हां, इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस प्रियंका मोहन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में वर्ल्ड फेमस कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के एक्टर्स भी दिखाई देने वाले हैं। यही कारण है कि प्रियंका मोहन और ‘मेड इन कोरिया’ आज के ट्रेंडिंग टॉपिक हैं। आइए आपको इस फिल्म और प्रियंका मोहन के बारे में थोड़ा और बताते हैं।

साउथ से कोरिया तक का सफर

‘मेड इन कोरिया’ को रा कार्तिक के डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शेंबा (प्रियंका मोहन) की कहानी दिखाई गई है, जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी की रहने वाली है। शेंबा का बचपन से सिर्फ एक ही सपना रहता है…कोरिया जाना और वहां के कल्चर को समझना। फिल्म में यही दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय लड़की कोरिया के सियोल शहर पहुंचती है और वहां के कल्चर में ढलने की कोशिश करती है।

‘स्क्विड गेम’ के एक्टर्स

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी इंटरनेशनल स्टारकास्ट है। ‘मेड इन कोरिया’ में ‘स्क्विड गेम’ फेम एक्ट्रेस Park Hye-jin और No Ho-jin लीड रोल में नजर आने वाले हैं। प्रियंका मोहन और इन कोरियन सितारों के बीच की केमिस्ट्री और कल्चरल एक्सचेंज इंडियन ऑडियंस के लिए काफी नया होने वाला है।

कब और कहां देखें?

ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 मार्च 2026 को रिलीज होगी। आप इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं।

सार

फिल्म का नाम: मेड इन कोरिया

स्टार कास्ट: प्रियंका मोहन, Park Hye-jin, No Ho-jin

रिलीज डेट: 12 मार्च 2026

ओटीटी प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स

किन भाषाओं में आ रही है?: तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम

कौन हैंं प्रियंका मोहन?

स्टार्सअनफोल्डेड की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका मोहन का जन्म 20 नवंबर 1995 को बेंगलुरु में हुआ था। खबर है कि उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई में की। बाद में, उन्होंने डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु में एडमिशन लिया और इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री पूरी की। प्रियंका ज़्यादातर तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कन्नड़ फिल्म, ‘ओंध काठे हेला’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वह ‘गैंग लीडर’, ‘सारिपोधा सनिवारम’, ‘डॉक्टर’, ‘डॉन’, ‘एथरक्कुम थुनिंधवन’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘दे कॉल हिम OG’ में देखा गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN