Home मनोरंजन समाचार कॉन्सर्ट के दौरान चढ़ा सिंगर अर्पित का पारा, पब्लिक पर थूका और...

कॉन्सर्ट के दौरान चढ़ा सिंगर अर्पित का पारा, पब्लिक पर थूका और देने लगे गालियां

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/29/1200x900/Arp_1774802804632_1774802814932.jpg

Arpit Bala: सिंगर अर्पित बाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कॉन्सर्ट के दौरान पब्लिक पर गुस्सा करते और उन पर थूकते नजर आ रहे हैं।

हैदराबाद में शनिवार को आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर सिंगर अर्पित बाला एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। किंगडम क्लब एंड किचन में चल रहे इस कॉन्सर्ट के दौरान पब्लिक से किसी ने स्टेज पर कोई चीज फेंक दी, जिससे सिंगर इतने भड़क गए कि उन्होंने बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोक दी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में अर्पित को न केवल फैन को गालियां देते, बल्कि उसकी ओर थूकते हुए भी देखा जा रहा है। इस घटना के बाद इंटरनेट पर सिंगर के बर्ताव को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

जब फूटा सिंगर अर्पित का गुस्सा

सोशल मीडिया गॉसिप्स के मुताबिक हंगामा तब शुरू हुआ जब अर्पित गाना गा रहे थे और अचानक एक बोतल स्टेज पर आकर गिरी। अर्पित ने तुरंत शो रोका और दर्शकों को ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। हालांकि मामला तब और बिगड़ गया जब उन्होंने बोतल फेंकने वाले शख्स की पहचान कर ली। गुस्से में तमतमाए अर्पित ने वह बोतल वापस उस शख्स की तरफ फेंकी और फिर उसकी ओर थूक दिया। सिंगर ने वहीं से सिक्योरिटी वालों को आदेश दिया कि उस व्यक्ति को तुरंत वेन्यू से बाहर निकाला जाए।

अर्पित की हरकत पर रिएक्शन

बता दें कि अर्पित को साल 2025 में आए उनके ट्रैक ‘बरगद’ से पहचान मिली थी और वह रातों-रात पॉपुलर हो गए थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ फैंस का कहना है कि सिंगर पर बोतल फेंकना गलत था और उन्हें गुस्सा आने का हक है, वहीं कई लोग अर्पित के थूकने और गालियां देने वाले बर्ताव को शर्मनाक और अनप्रोफेशनल बता रहे हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या एक कलाकार को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस तरह का रिएक्शन देना चाहिए।

विवाद के बावजूद जारी रहेगा टूर

इतने बड़े विवाद और ऑनलाइन क्रिटिसिज्म के बावजूद अर्पित ने अपने म्यूजिकल टूर को जारी रखने का फैसला किया है। वह अपने तय शेड्यूल के मुताबिक परफॉर्मेंस देना जारी रखेंगे। सिंगर का अगला बड़ा कॉन्सर्ट 9 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन स्थित ‘म्यूजिकलैंड’ में होने वाला है। फिलहाल अर्पित ने स्टेज से ही साफ कर दिया है कि उनके शो में दर्शकों की ओर से की जाने वाली किसी भी तरह की बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि उनके थूकने ने उनकी इमेज पर सवालिया निशान जरूर लगा दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN