Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/20/1200x900/krs_1771560853099_1771560861817.jpgकॉकटेल 2 फिल्म आ रही है जो साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में हैं।
कॉकटेल फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है कॉकटेल 2 जिसको लेकर काफी समय से बज है। फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन लीड रोल में हैं। यह फिल्म साल 2012 की मूवी कॉकटेल का सीक्वल है। पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डियाना पैंटी लीड रोल में थे। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है।
लेस्बियन कपल बनेंगी एक्ट्रेसेस
ओसीडी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कृति और रश्मिका फिल्म में लेस्बियन कपल का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एक मॉडर्न रिलेशनशिप की कहानी को दिखाया जाएगा एक ट्रायएंगल के साथ। लेकिन बता दें कि अभी तक फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
इसी साल दिवाली पर खत्म हुई शूटिंग
बता दें कि 31 जनवरी को कॉकटेल 2 के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने बताया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीम के साथ फोटो शेयर कर शूट रैपअप का अपडेट दिया था। फोटो में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और होमी थे। सबने साथ में मिलकर केक कट किया था। फोटो शेयर कर होमी ने लिखा था, फिल्मरैप, लव यू फूल्स। काफी मजा आया। उन्होंने यह भी लिखा था कि मैं थोड़ा बायस्ड लगूंगा लेकिन ये फिल्म स्पेशल थी। इस शानदार क्रू को मेरा प्यार।
कॉकटेल 2 की रिलीज डेट का नहीं अपडेट
वैसे अबी तक कॉकटेल 2 रिलीज डेट को लेकर कोई डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म सितंबर को रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को शाहिद कपूर की मूवी ओ रोमियो की रिलीज के 6 महीने बाद रिलीज करने का प्लान किया गया था। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि इस स्पेस में शाहिद के अलग अवतार अच्छे से दिखें।
शाहिद की फिल्म ओ रोमियो
वैसे शाहिद की फिल्म ओ रोमियो हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। मूवी को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है और इसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर भी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक ही कमाई कर रही है। मूवी ने अब तक 47.15 करोड़ की कमाई कर ली है।
रश्मिका मंदाना की बात करें तो वह इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि कुछ दिनों में वह विजय देवरकोंडा के साथ शादी करने वाली हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस पर चुप्पी बनाए रखी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



