Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/06/1200x900/bhoot_1727428431545_1775478931000.pngअक्षय कुमार, परेश रावल स्टारर ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आज यानी 6 अप्रैल को रिलीज हुआ है। ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में जहां कुछ फैंस अक्षय को एक बार फिर अपने बेहतरीन अंदाज में देखकर खुश थे, वहीं कई लोगों ने पुराने जोक्स के इस्तेमाल की बात उठाई और VFX की आलोचना की।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। अक्षय एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ मिलकर फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में अब अक्षय की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। तो चलिए देखते हैं ‘भूत बंगला’ के ट्रोलर को लेकर कैसा रहा लोगों का रिएक्शन…
‘भूत बंगला’ का ट्रेलर देख इस बात से नाराज हुए फैंस
अक्षय कुमार, परेश रावल स्टारर ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आज यानी 6 अप्रैल को रिलीज हुआ है। ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में जहां कुछ फैंस अक्षय को एक बार फिर अपने बेहतरीन अंदाज में देखकर खुश थे, वहीं कई लोगों ने पुराने जोक्स के इस्तेमाल की बात उठाई और VFX की आलोचना की। जब से ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आया है, तब से इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है। कई दर्शक इस बात से नाराज थे कि प्रियदर्शन ने अपनी पिछली फिल्मों के कुछ मशहूर डायलॉग्स को दोबारा इस्तेमाल किया है, जो अब मीम का हिस्सा बन चुके हैं। जबकि कुछ लोग VFX से निराश थे और उन्होंने मेकर्स से इसे बेहतर बनाने की गुजारिश की।
कुछ तो ओरिजिनल बनाओ
‘भूत बंगला’ का ट्रेलर को लेकर एक X यूजर ने लिखा, ‘कुछ तो ओरिजिनल बनाओ, वही भूल भुलैया की स्क्रिप्ट, वही डायलॉग पहले की फिल्मों के जैसे, ‘बहन डर गई बहन डर गई’, ‘हम कोई मंदिर का घंटा है जो कोई भी बजा के चला जाता है।’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या यह फिल्म है या मीम टेम्पलेट?’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह प्रियदर्शन की पुरानी फिल्मों के डायलॉग्स को मिलाकर भूल भुलैया की कॉपी-पेस्ट लग रही है। पुरानी यादों से हंसी पैदा करने की कोशिश, सिनेमा शायद फ्लॉप हो जाए। राइटर्स की टीम के लिए बहुत दुख हो रहा है।’ ट्रेलर की आलोचना करते हुए एक अन्य ने लिखा, ‘यह प्रियदर्शन की फिल्म जैसा नहीं लगा।’
VFX को लेकर भी हुई आलोचना
एक X यूजर ने VFX की आलोचना करते हुए लिखा, ”भूत बंगला’ का ट्रेलर मुझे ठीक-ठाक लगा!! सच कहूं तो, टीजर ट्रेलर से थोड़ा बेहतर था; कॉमेडी अच्छी थी, वो रेफरेंस … काश मेकर्स वडासुर को भी दिखाते। VFX में सुधार की जरूरत है।’ एक अन्य यूजर ने लिखाता है, ‘फिल्म का ट्रेलर निराशाजनक है। मुझे इसमें कुछ भी खास नहीं लगा… खराब VFX, बेदम जोक्स और दोहराए गए डायलॉग्स।’
कैसा है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर
‘भूत बंगला’ के ट्रेलर की शुरुआत में एक बंगला दिखाया गया, जिसके पीछे ही पूरा खेल होता है। अक्षय एक ऐसे बंगले के वारिस बनते हैं, जिसके पीछे एक जंगल होता है, जिसे ‘पिशाच वन’ कहा जाता है। इस ‘पिशाच वन’ में कई खतरनाक भूत होते हैं और हर पल अजीब घटनाएं होती हैं। परेश रावल बार-बार अक्षय को बंगले में मौजूद खतरों के बारे में अक्षय को चेतावनी देने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद अक्षय बिना किसी की बात सुने उसी बंगले में शादी करने का फैसला लेते हैं। मूवी में असरानी, अक्षय को बताते हैं कि मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता क्योंकि यहां ‘वधुसुर’ नाम की एक बुरी शक्ति है। ट्रेलर के आखिर में, अक्षय अनजाने में वधुसुर को उसकी नींद से जगा देते हैं। ट्रेलर को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं।
कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?
‘भूत बंगला’ के रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म पहले 10 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी। पोस्टपोन करने के पीछे की वजह ‘धुरंधर 2’ की आंधी बताई जा रही है। अब ये फिल्म 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


