Source :- LIVE HINDUSTAN
Fashion Tips: सही कॉम्बिनेशन आपके स्टाइल को क्लासी, एलिगेंट और बैलेंस्ड बनाता है। इसके लिए बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे साड़ी का रंग, उसका वर्क और उसका ओवरऑल लुक। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ फैशन टिप्स।
साड़ी सबसे खूबसूरत एथनिक आउटफिट्स में से एक है। यूं तो साड़ी पहनते ही महिलाओं की खूबसूरती अपने आप बढ़ जाती है, लेकिन अगर इसके साथ सही ज्वैलरी का कॉम्बिनेशन ना हो, तो आपका लुक फीका भी पड़ सकता है। कई बार आपने देखा होगा कि महंगी साड़ी पहनने के बाद भी लुक उतना अट्रैक्टिव नहीं लगता। इसकी सबसे बड़ी वजह गलत ज्वैलरी कॉम्बिनेशन ही होता है। अगर आप साड़ी के रंग और डिजाइन के हिसाब से ज्वैलरी चुनती हैं तो आपका पूरा लुक अपने आप निखर जाता है। सही कॉम्बिनेशन आपके स्टाइल को क्लासी, एलिगेंट और बैलेंस्ड बनाता है। इसके लिए बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे साड़ी का रंग, उसका वर्क और उसका ओवरऑल लुक। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ फैशन टिप्स।
साड़ी और ज्वैलरी का सही बैलेंस बनाना जरूरी
किसी भी साड़ी के लिए ज्वैलरी चुनते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दोनों ही एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करें, दबाएं नहीं। ध्यान रखें कि अगर आपकी साड़ी बहुत हैवी है, जिसमें ज्यादा कढ़ाई या डिजाइन है तो ज्वेलरी हल्की और सिंपल रखें। इससे आपका लुक ओवर नहीं लगेगा और साड़ी की खूबसूरती भी साफ नजर आएगी। वहीं अगर आपकी साड़ी सिंपल है तो आप थोड़ी हैवी या स्टेटमेंट ज्वेलरी पहन सकती हैं ताकि आपका लुक फीका ना लगे।
वाइट और ग्रे साड़ी के साथ कैसी ज्वैलरी पहनें
वाइट और ग्रे साड़ी के साथ पर्ल (मोती) ज्वैलरी बहुत सुंदर लगती है। यह कॉम्बिनेशन आपके लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट बनाता है। अगर आप क्लीन और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो मोती की माला या छोटे पर्ल इयररिंग्स एक अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं।
ब्लू साड़ी के साथ सिल्वर ज्वैलरी
ब्लू साड़ी के साथ सिल्वर ज्वैलरी बहुत अच्छी लगती है क्योंकि ब्लू एक कूल टोन रंग है और सिल्वर भी उसी टोन को बैलेंस करता है। इससे आपका लुक बहुत नीट और स्टाइलिश दिखाई देगा। लेकिन अगर आपकी साड़ी स्काई ब्लू है तो आप उसके साथ पर्ल ज्वेलरी पहन सकती हैं। इससे आपको फ्रेश और ग्रेसफुल लुक मिलेगा।
पिंक साड़ी के साथ रिच लुक कैसे पाएं
पिंक साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी एक बहुत ही सुंदर और रिच कॉम्बिनेशन माना जाता है। गोल्ड का वॉर्म टोन पिंक के साथ मिलकर आपके लुक को फेस्टिव और अट्रैक्टिव बना देता है। अगर आप शादी या किसी फंक्शन में जा रही हैं तो यह कॉम्बिनेशन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
ग्रीन साड़ी के साथ जज्वैलरी कैसे मैच करें
ग्रीन साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। चाहे आपकी साड़ी एमराल्ड ग्रीन हो, मेहंदी ग्रीन हो या बॉटल ग्रीन, गोल्ड ज्वैलरी हर शेड के साथ खूब जंचती है। यह आपके लुक को ट्रेडिशनल और रॉयल टच देती है। वहीं अगर आपकी साड़ी मिंट ग्रीन है तो उसके साथ पर्ल ज्वैलरी पहनने से आपका लुक बहुत सॉफ्ट और स्टाइलिश लगेगा।
ब्लैक साड़ी के साथ मॉडर्न लुक
ब्लैक साड़ी के साथ सिल्वर ज्वैलरी पहनने से आपका लुक शार्प और मॉडर्न दिखाई देगा। यह कॉम्बिनेशन खासतौर पर पार्टी या इवनिंग फंक्शन के लिए अच्छा रहता है। सिल्वर ज्वैलरी ब्लैक के साथ एक क्लासी कॉन्ट्रास्ट बनाती है।
रेड और वाइन साड़ी के साथ क्लासिक कॉम्बिनेशन
रेड साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी एक क्लासिक कॉम्बिनेशन है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। यह आपको ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक देता है। वहीं वाइन कलर की साड़ी के साथ एंटीक गोल्ड ज्वैलरी बहुत प्रीमियम लगती है। डीप कलर की साड़ियों के साथ थोड़ा मैट गोल्ड ज्वैलरी पहनने से आपका लुक और भी एलिगेंट दिखाई देगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


