Source :- LIVE HINDUSTAN
पाकिस्तान में ईरान युद्ध को शांत करवाने के लिए दोनों पक्ष वार्ता कर रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान और उसका पक्ष लेने वाले लोगों को खरी-खोटी सुनाई हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस युद्ध में ईरान को भारी नुकसान हुआ है और वह बुरी तरह से हार रहा है।
Donald Trump: ईरान युद्ध को खत्म करने के लिए इस वक्त पाकिस्तान में शांति वार्ता चल रही है। ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल इस बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। वाइट हाउस की तरफ से अब इस शांति वार्ता पर नया अपडेट दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि इस समय पर अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि पाकिस्तान की मध्यस्थता में आमने-सामने की चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले अपडेट आया था कि पाकिस्तानी नेताओं ने दोनों डेलीगेशन्स के साथ अलग-अलग चर्चा की है।
वाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों पक्ष आमने-सामने बैठकर सीधी वार्ता कर रहे थे। इसमें अमेरिकी डेलीगेशन में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल थे। व्हाइट हाउस ने यह नहीं बताया कि ईरानी या पाकिस्तानी पक्ष से कौन-कौन भाग ले रहा था। बता दें, ईरान की तरफ से इस बातचीत में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री अब्बास अराघची और गालिबेफ पाकिस्तान पहुंचे हैं। इसी वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति पेजशिकयान ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि इस बातचीत का परिणाम चाहे, जो भी हो ईरानी सरकार अपनी जनता का पक्ष नहीं छोड़ेगी।
ईरान को भारी नुकसान हुआ है: डोनाल्ड ट्रंप
पाकिस्तान में इस युद्ध को शांत करवाने के लिए दोनों पक्ष वार्ता कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान और उसका पक्ष लेने वाले लोगों को खरी-खोटी सुनाई हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस युद्ध में ईरान को भारी नुकसान हुआ है और वह बुरी तरह से हार रहा है। ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया के ऊपर ईरान को जीतता हुआ दिखाने का भी आरोप लगाया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक लंबी पोस्ट में ट्रंप ने उन मीडिया रिपोर्टों की तीखी आलोचना की जिनमें ईरान की स्थिति को मजबूत बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया यह कहना पसंद करता है कि ईरान “जीत रहा है”, जबकि वास्तविकता यह है कि उसकी सैन्य क्षमताएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायु सेना खत्म हो चुकी है, उनका एंटी-एयरक्राफ्ट तंत्र और रडार अब अस्तित्व में नहीं हैं। साथ ही, ईरान की मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रियों के साथ-साथ उनके पुराने नेता भी अब नहीं रहे।
होर्मुज से हटा रहे बारूदी सुरंगे, बाकी देशों पर एहसान: ट्रंप
ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा बिछाई गई समुद्री सुरंगों का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया भर के देशों चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और जर्मनी के लिए एक ‘एहसान’ के तौर पर इस रास्ते को साफ कर रहा है। उन्होंने इन देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें यह काम खुद करने का साहस या इच्छाशक्ति नहीं है।
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका “ईरान में स्वतंत्रता की लड़ाई” के दौरान उर्वरकों की कीमतों पर पैनी नजर रख रहा है और किसी भी प्रकार की मुनाफाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि घरेलू स्तर पर गैस की ऊंची कीमतों और ईरान के साथ युद्ध के बीच, अब दुनिया भर के खाली तेल टैंकर अमेरिका से तेल भरने के लिए यहाँ का रुख कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



