Home  लाइफस्टाइल समाचार किचन हैक्स: फटे दूध का पानी फेंकें नहीं, इन कामों में करें...

किचन हैक्स: फटे दूध का पानी फेंकें नहीं, इन कामों में करें इस्तेमाल

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अक्सर दूध फटने पर उसका पानी फेंक दिया जाता है, जबकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो फटे दूध का पानी कई घरेलू कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

घर में दूध का फटना एक आम समस्या है और अधिकतर लोग ऐसी स्थिति में पनीर निकालकर बचे हुए पानी को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फटे दूध का पानी, जिसे मठा या व्हे भी कहा जाता है, कई घरेलू और किचन से जुड़े कामों में बेहद फायदेमंद हो सकता है? इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो इसे उपयोगी बनाते हैं। यहां जानें इसे किस तरह कर सकते हैं यूज –

1. आटा गूंथने में करें इस्तेमाल: फटे दूध के पानी से आटा गूंथने पर रोटियां ज्यादा नरम और स्वादिष्ट बनती हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड आटे को मुलायम बनाता है और रोटियां देर तक सॉफ्ट रहती हैं।

2. सब्जियों और दाल में बढ़ाए स्वाद: इस पानी को सब्जी या दाल में मिलाने से हल्की खटास आती है, जिससे स्वाद बेहतर होता है। खासतौर पर कढ़ी, सांभर या चटनी में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. पौधों के लिए प्राकृतिक खाद: फटे दूध का पानी पौधों के लिए एक अच्छा नेचुरल फर्टिलाइजर है। इसे पानी में थोड़ा पतला करके पौधों की जड़ों में डालें। इससे मिट्टी को पोषण मिलता है और पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है।

4. किचन की सफाई में मददगार: इस पानी में मौजूद हल्की एसिडिक प्रॉपर्टी बर्तनों और किचन स्लैब की सफाई में मदद करती है। खासकर पीतल या तांबे के बर्तनों की चमक बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद: फटे दूध का पानी त्वचा के लिए भी उपयोगी है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और सॉफ्ट महसूस होती है। बालों में लगाने से ड्राईनेस कम होती है और बालों में नेचुरल शाइन आती है।

6. चावल और दाल भिगोने में उपयोग: चावल या दाल को इस पानी में भिगोने से वे जल्दी पकते हैं और उनका स्वाद भी बेहतर होता है। यह एक पुराना लेकिन असरदार घरेलू नुस्खा है।

7. पालतू जानवरों के लिए: अगर आपके पास पालतू जानवर हैं, तो डॉक्टर की सलाह से थोड़ी मात्रा में इसे उनके खाने में मिलाया जा सकता है, क्योंकि यह पाचन में मदद करता है।

जरूरी सावधानियां

  • फटे दूध का पानी ज्यादा पुराना ना हो
  • बदबू आने पर इसका इस्तेमाल ना करें
  • स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें

कमाल के टिप्स: फटे दूध का पानी बेकार नहीं बल्कि एक मल्टी-पर्पज घरेलू उपाय है। थोड़ी समझदारी से इसका सही उपयोग ना सिर्फ पैसे बचाता है, बल्कि घर के कई काम आसान बना देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN