Source :- LIVE HINDUSTAN
आखिर क्या है अदिति का वह ‘देसी स्किनकेयर रूटीन’ जिसे अपनाकर वह 46 साल की उम्र में भी 18 साल जैसा निखार बरकरार रखती हैं। आइए जानते हैं-
बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं, जो अपनी बेमिसाल खूबसूरती और आत्मविश्वास से आज भी कई युवा अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। बात अगर ‘रॉयल ग्लो’ और शीशे जैसी साफ त्वचा की आती है, तो अदिति राव हैदरी का नाम सबसे पहले जहन में आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बड़े परदे पर किसी राजकुमारी जैसी दिखने वाली अदिति के चेहरे के निखार का राज कोई महंगा कॉस्मेटिक नहीं, बल्कि उनके किचन के कुछ घरेलू नुस्खे हैं। जी हां, हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस अदिति राव ने बड़ी बेबाकी से एक इंटरव्यू के दौरान अपनी खूबसूरत त्वचा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बड़े मजाकिया लहजे में कहा, ‘मैं बैंगन को छोड़कर अपने चेहरे पर सब कुछ लगाती हूं!’ अदिति का यह बयान सिर्फ कोई मजाक नहीं, बल्कि कुदरती खूबसूरती पर उनके अटूट भरोसे की गवाही जैसा लगता है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो अपने चेहरे पर ज्यादातर किचन की चीजों का इस्तेमाल करती हैं। मगर चेहरे पर किसी दिन क्या लगाएंगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। आइए जानते हैं, आखिर क्या है अदिति का वह ‘देसी स्किनकेयर रूटीन’ जिसे अपनाकर वह 46 साल की उम्र में भी 18 साल जैसा निखार बरकरार रखती हैं।
एक्ने यानी मुंहासे के लिए
आजकल एक्ने यानी मुंहासे और चेहरे के फोड़े-फुंसियां लोगों के बीच बहुत ही आम सी समस्या बन गई है। अदिति ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो एक्ने प्रोन स्किन से निपटने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि सिर्फ 2 चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इन 2 चीजों में पहली एलोवेरा जेल है और दूसरी चीज चंदन का पाउडर है। आपको एलोवेरा जेल में चंदन पाउडर और पाने मिलाकर फोड़े-फुंसी के ऊपर लगाना है। जिससे एक्ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
बेस्ट क्लींजर
अदिति कच्चे दूध को बेस्ट क्लींजर मानती हैं। जिससे वो अक्सर सुबह उठकर अपने चेहरे को साफ करती हैं। यह त्वचा की गंदगी निकालने का सबसे सौम्य और प्रभावी तरीका है।
हाइड्रेशन
वह दिन भर में खूब सारा पानी और ताजे फलों का जूस पीती हैं। उनका मानना है कि असली ग्लो अंदर से आता है।
थकी हुई स्किन
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड थकी हुई स्किन के लिए जादू जैसा काम करता है। यह डेड स्किन को हटाकर चेहरे को तुरंत सॉफ्ट और फ्रेश लुक देता है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए इसकी बस चेहरे पर एक पतली परत लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
चेहरे की चमक
अगर चेहरा मुरझाया हुआ लग रहा है, तो एलोवेरा से बेहतर कुछ नहीं। यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और उसे रिलैक्स महसूस कराता है। इसे लगाने से त्वचा में खिंचाव आता है और नेचुरल चमक लौट आती है।
एक्सफोलिएट
जमी हुई गंदगी और प्रदूषण को हटाने के लिए ओट्स बेस्ट है। यह त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए एक्सफोलिएट करता है। ओट्स में थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। यह स्किन को एकदम स्मूथ बना देगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



