Home  लाइफस्टाइल समाचार काली गर्दन, कोहनी, घुटना हफ्तेभर में दिखने लगेगा गोरा, टूथपेस्‍ट में मिलाकर...

काली गर्दन, कोहनी, घुटना हफ्तेभर में दिखने लगेगा गोरा, टूथपेस्‍ट में मिलाकर लगाएं ये ₹5 की चीज

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घुटने, कोहनी और गर्दन का पिछला हिस्सा मैल के कारण काला पड़ जाता है। यह समस्या बच्चों और बड़ों दोनों में आम है और आसानी से साफ नहीं होती। ऐसे में एक आसान घरेलू उपाय मददगार साबित हो सकता है। मास्टरशेफ पूनम देवनानी का बताया टूथपेस्ट वाला नुस्खा जिसके इस्तेमाल से आप कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

घुटने, कोहनी और गर्दन का पिछला हिस्सा अक्सर सबसे ज्यादा नजरअंदाज हो जाता है, जिसकी वजह से यहां कालेपन की समस्या आम हो जाती है। डेड स्किन, धूल-मिट्टी और सही तरीके से सफाई न होने के कारण ये हिस्से धीरे-धीरे डार्क दिखने लगते हैं। बच्चे हों या बड़े, यह परेशानी किसी को भी हो सकती है और इसे हटाना आसान नहीं लगता। ऐसे में एक आसान और असरदार घरेलू उपाय काफी मदद कर सकता है। मास्टरशेफ पूनम देवनानी ने एक ऐसा ही सिंपल नुस्खा बताया है, जिसमें टूथपेस्ट के साथ एक सस्ती-सी चीज मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। उनका दावा है कि इस उपाय को नियमित रूप से अपनाने पर कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।

क्या-क्या चाहिए होगा

नमक, दूध, नारियल तेल, टूथपेस्ट, टमाटर आपको थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ले लेना है। बाजार से 5 रुपये का बेकिंग सोडा भी मंगवा लें और इसमें वो भी मिक्स करना है। बेकिंग सोडा न मिले तो ईनो का एक पाउच इस्तेमाल करें। बेकिंग पाउडर नहीं लेना है, सोडा ही होना चाहिए।

पेस्ट कैसे बनाएं

1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच कोलगेट पेस्ट या पाउडर, थोड़ा सा नमक, अब इसमें आधा कप दूध डालकर मिक्स करें। नारियल तेल की 3-4 बूंदे डालकर अच्छे से पेस्ट तैयार करें।

लगाने का तरीका

इस पेस्ट को घुटने, कोहनी, गर्दन के काले हिस्से पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये अच्छे से सूख जाए तब आधा टमाटर लें और लगाई हुई जगह पर रगड़ते हुए पेस्ट को साफ करें। टमाटर में ऐसे तत्व होते हैं, जो कालापन दूर करते हैं। जब अच्छे से साफ कर लें, तब पानी से धोएं और कपड़े से पोछ लें। इस पेस्ट को हफ्ते में 3-4 बार लगाएं और आपको हफ्तेभर में कालापन साफ होता हुआ दिखाई देगा।

नुकसान तो नहीं है?

इस पेस्ट को कोहनी, गर्दन, घुटने के लिए अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को स्किन पर लगाने से कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि टैनिंग, कालापन, मैल साफ हो जाती है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें। ध्यान रखें कि इस नुस्खे को फेस पर अप्लाई न करें। चेहरे की स्किन बाकि जगहों से ज्यादा सेंसिटिव होती है, बेकिंग सोडा नुकसान कर सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN