Home  लाइफस्टाइल समाचार कार्पेट या डोरमैट के साइड्स मुड़ गए हैं तो झट से हो...

कार्पेट या डोरमैट के साइड्स मुड़ गए हैं तो झट से हो जाएंगे सीधे, नोट कर लें ये हैक

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

How to flatten a rug quickly: कार्पेट या डोरमैट के किनारे नए होने पर मुड़े रहते हैं। कई बार ये किनारे पुराने होने पर भी फोल्ड हो जाते हैं। इन्हें सीधा करने के लिए ये 3 हैक काम आ सकते हैं। जानें कौन से है ये हैक्स।

जमीन पर बिछा कार्पेट दिखने में सुंदर लगता है। लेकिन कुछ समय बाद इसके किनारे मुड़ जाते हैं या फिर कई बार ये नए कार्पेट बिल्कुल फ्लैट नहीं रहते। साइड से उठरहता है। जो दिखने में तो खराब लगता है ही साथ ही इसमे फंसकर बच्चों के गिरने का डर भी होता है। अग आपके घर में ऐसा कोई डोरमैट या कार्पेट है जिसके साइड्स फ्लैट जमीन पर टच ना होकर ऊपर को उठे रहते हैं या फिर फोल्ड हो जाते हैं, तो ये कमाल का हैक आपके काम आने वाला है। बड़े ही आसानी से रग्स और डोरमेट बिल्कुल फ्लैट हो जाएंगे।

बर्फ का टुकड़ा आएगा काम

रग्स, कार्पेट या डोरमैट का साइड अगर मुड़ गया है और वो बार-बार सीधा करने के बाद भी सीधा नहीं रह रहा तो बर्फ आपके काम आ सकती है। बर्फ की मदद से इसे बिल्कुल फ्लैट किया जा सकता है।

कार्पेट के नीचे रख दें बर्फ

अगर किनारे मुड़े हुए हैं या ऊपर को उठ जाते हैं तो बस इसके नीचे फ्लोर पर बर्फ के चार से पांच टुकड़े रख दें और साइड्स पर किसी भारी चीज को रख दें। बर्फ के पानी और ठंडक को पाकर ये बिल्कुल फ्लैट सीधे होकर जमीन पर बिछ जाएंगे।

अपोजिट मेथड आएगा काम

कार्पेट के किनारे कर्ल हैं और वो जमीन पर सीधा फ्लैट नहीं हो रहा तो इसे पलट कर रख दें और साइड्स को फोल्ड कर किसी भारी चीज से दबा दें। ओवरनाइट अगर आपने ऐसे ही छोड़ दिया तो ये बिल्कुल फ्लैट हो जाएंगे।

टेप से फिक्स करें प्रॉब्लम

अगर आपका रग या कार्पेट साइड से सीधा नहीं हो रहा तो बस इस मास्टर ट्रिक को आजमाकर देंखे। सेलो टेप को काटकर डबल फोल्ड कर लें और कर्ल हुए किनारे पर नीचे की ओर चिपकाएं। टेप का एक हिस्सा कार्पेट से चिपक जाएगा और दूसरे हिस्से को फ्लोर से चिपका दें। ऐसा करने से कॉर्नर्स जो बार-बार उठ जाते हैं वो कुछ टाइम में सीधे हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN