Home विश्व समाचार कानून से ऊपर कोई नहीं; ब्रिटेन पीएम स्टार्मर का बयान और जन्मदिन...

कानून से ऊपर कोई नहीं; ब्रिटेन पीएम स्टार्मर का बयान और जन्मदिन पर ही एंड्रयू हो गए गिरफ्तार

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को जेफरी एपस्टीन फाइल्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2010 में ब्रिटिश ट्रेड एंवॉय के पद पर रहते हुए गोपनीय सरकारी जानकारी दोषी यौन अपराधी एपस्टीन के साथ साझा की थी।

ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को जेफरी एपस्टीन फाइल्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2010 में ब्रिटिश ट्रेड एंवॉय के पद पर रहते हुए गोपनीय सरकारी जानकारी दोषी यौन अपराधी एपस्टीन के साथ साझा की थी। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी उनके 66वें जन्मदिन पर हुई, जब थेम्स वैली पुलिस ने सैंड्रिंघम एस्टेट पर उनके निवास पर छापेमारी की और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने संदिग्ध का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन पुष्टि की कि नॉरफोक से 60 वर्ष से अधिक उम्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है

गिरफ्तारी से पहले क्या बोले थे ब्रिटेन पीएम?

गिरफ्तारी से ठीक पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में साफ कहा था कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पुलिस का मामला है। वे जांच करेंगे, लेकिन हमारी व्यवस्था का मूल सिद्धांत है कि कानून के सामने सभी समान हैं और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। इस दौरान स्टारमर ने यह भी कहा कि संसद में सांसद एपस्टीन से एंड्रयू के संबंधों पर बहस करने के लिए स्वतंत्र हैं।

66वें जन्मदिन पर हुई गिरफ्तारी

रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रयू की गिरफ्तारी उनके 66वें जन्मदिन पर हुई, जब थेम्स वैली पुलिस ने सैंड्रिंघम एस्टेट पर उनके निवास पर छापेमारी की और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने संदिग्ध का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन पुष्टि की कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के एक व्यक्ति (नॉरफोक से) को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। जांच 2010 में उनके ब्रिटिश ट्रेड एंवॉय के पद पर एपस्टीन को संवेदनशील सरकारी जानकारी साझा करने के आरोपों पर केंद्रित है।

दरअसल, यह कथित घटना 2010 में उनके पूर्व निवास रॉयल लॉज से जुड़ी बताई जा रही है। बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, इसमें शामिल महिला (ब्रिटिश नागरिक नहीं) उस समय अपनी बीसियों में थी। उनके वकील के मुताबिक, उन्होंने दावा किया कि एंड्रयू के साथ रात बिताने के बाद उन्हें चाय पिलाई गई और बकिंघम पैलेस घुमाया गया। हालांकि, मुख्य आरोप सार्वजनिक पद के दुरुपयोग से जुड़े हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग ( DOJ ) द्वारा जारी लाखों दस्तावेजों में एपस्टीन के साथ एंड्रयू के संबंधों की नई जानकारी मिली, जिसमें कथित तस्वीरें और बार-बार उनका जिक्र शामिल था। हालांकि एंड्रयू ने हमेशा किसी भी गलत काम से इनकार किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN