Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/02/1200x900/kajol_ajay_degan_1775128103094_1775128117618.jpgकाजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने सुपरस्टार पति अजय देवगन की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अजय के जन्मदिन के जश्न में अपने खास अंदाज का तड़का लगाया, और एक मजेदार नोट लिखा जो उनकी चंचल केमिस्ट्री को बखूबी दिखाता है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अजय की फैमिली और फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। ऐसे में भला उनकी धर्मपत्नी यानी एक्ट्रेस काजोल उन्हें विश करने से पीछे कैसे रहती। काजोल ने आज यानी 2 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर कर पति को जन्मदिन की बधाई दी है।
मजाकिया अंदाज में किया पति को विश
दरअसल, काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने सुपरस्टार पति अजय देवगन की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अजय के जन्मदिन के जश्न में अपने खास अंदाज का तड़का लगाया, और एक मजेदार नोट लिखा जो उनकी चंचल केमिस्ट्री को बखूबी दिखाता है। अपने नोट में, उन्होंने अपने खास अंदाज में अजय की उम्र को लेकर मजाक उड़ाया उन्हें छेड़ते हुए कहा, कभी-कभी केक पर लगी मोमबत्तियां किसी जश्न से ज्यादा आग लगने के खतरे जैसी दिखने लगी हैं… मुझे लगता है कि’ तुम उस पड़ाव पर पहुंच गए हो.. फिर भी जन्मदिन की शुभकामनाएं… तुम्हें हमेशा केक मिलता रहे ।’
फैंस ने दी बधाई
बता दें कि काजोल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। हर कोई अजय देवगन पर अपना प्यार बरसाता नजर आ रहा है। एक फैन ने कमेंट किया, ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं- हैप्पी बर्थडे सर। अपना ध्यान रखें और भगवान आपका भला करे, सर।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आपसे बहुत प्यार करता हूं, मेरे ‘साइलेंट किंग’ @ajaydevgn।’
रोहित ने किया विश
काजोल से पहले रोहित शेट्टी ने भी अपने ‘बड़े भाई’ यानी अजय देवगन को एक प्यारे से वीडियो के साथ शुभकामनाएं दीं। इस वीडियो में उनके करियर के शुरुआती दिनों से लेकर आज के ब्लॉकबस्टर कोलैबरेशन तक का सफर दिखाया गया था। रोहित ने अपने कैप्शन में लिखा, ’90 के दशक की मेहनत से लेकर आज तक। शब्द कम, काम ज़्यादा। जन्मदिन की शुभकामनाएं, बड़े भाई।’
‘गोलमाल 5’ में दिखेंगे साथ
आपको बता दें कि अजय और रोहित एक बार फिर ‘गोलमाल 5’ के लिए साथ आए हैं। इसकी ऑफिशियल घोषणा हाल ही में की गई थी, और इस पांचवीं किस्त में ओरिजिनल गैंग की वापसी होगी, जिसमें श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के तौर पर भी नजर आएंगे। घोषणा वाले वीडियो में उनका गंजा लुक सबका ध्यान खींच रहा है, और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



