Home  लाइफस्टाइल समाचार कांजी के चटपटे स्वाद के बिना अधूरा है होली का त्योहार, सीखें...

कांजी के चटपटे स्वाद के बिना अधूरा है होली का त्योहार, सीखें आसान रेसिपी

43
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Chatpati Kanji Quick Recipe: होली का त्योहार आने से पहले लोग घर में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। इन पकवानों में से एक कांजी भी है। अगर आप भी चटपटी कांजी घर पर बनाना चाहते हैं तो सीखिए फटाफट बनने वाली रेसिपी। 

होली साल का पहला सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार की शुरुआत होलिका दहन की रात से ही हो जाती है। इस त्योहार के आने से पहले महिलाएं घर पर तरह-तरह के पकवान तैयार करती हैं। पापड़ों और चिप्स के अलावा कुछ टेस्टी स्नैक्स भी बनाए जाते हैं जिसमें गुजिया, मठरी, दही वड़े के अलावा कांजी भी लोग घर में तैयार करते हैं। कुछ लोग कांजी के साथ वड़े बनाते हैं तो वहीं कुछ गाजर की कांजी तैयार करते हैं। पेट को साफ करने वाली चटपटे स्वाद की कांजी बनाना चाहते हैं तो यहां देखिए इसकी रेसिपी।

चटपटी कांजी बनाने के लिए सामग्री

कांजी बनाने के लिए बहुत कम सामान की जरूरत होती है। दो लीटर पानी की कांजी बनाने के लिए दो बड़े चम्मच पीले और काले सरसों के बीज, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच काला नमक और एक चुटकी हींग चाहिए। क्योंकि यहां हम चटपटी कांजी की रेसिपी बता रहे हैं इसलिए आप दो हरी मिर्च भी लें।

चटपटी कांजी बनाने की विधि

कांजी बनाने के लिए सबसे पहले पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। फिर जब पानी पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे कांच, मिट्टी या फिर सेरेमिक बर्तन में डालें। अब सरसों के बीज को कूट लें और पानी में डालें। सफेद नमक, काला नमक, हींग और धोकर सुखाई हरी मिर्च भी पानी डाल दें। अब धक्कन लगाने से पहले एक सूती कपड़े से इसे कवर करें और फिर धूप वाली जगह पर रखकर 2 से 4 दिन के लिए छोड़ दें। जब ये खट्टी हो जाए तो वड़ा डालें। अगर आप गाजर की कांजी बना रहे हैं तो गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें और लंबे पतले टुकड़ों में काट लें। और पानी को फर्मेंट होने के लिए जब रख रहे हों तभी गाजर भी इसमें मिला दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN