Home टेक न्यूज़ कल आ रहा बजट में Poco का तगड़ा 5G फोन; मिलेगा 120Hz...

कल आ रहा बजट में Poco का तगड़ा 5G फोन; मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, AI कैमरा, 6300mAh बैटरी, लीक हुए सभी फीचर्स

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कल Poco C85x 5G के लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स सामने आ गए हैं। पोको के इस बजट फोन में 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा मिलने वाली है। 

Poco अपने बजट और मिड-रेंज फोन के लिए काफी पॉपुलर है। अब कंपनी एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन का नाम Poco C85x 5G बताया जा रहा है। अब कल लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई अहम फीचर्स सामने आ गए हैं। यह फोन कल 10 मार्च 2026 भारत में जल्द लॉन्च होगा और इसे खास तौर पर बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फोन में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और AI कैमरा जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।

Poco C85x 5G के फीचर्स (लीक)

माइक्रोसाइट के मुताबिक Poco C85x 5G में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो एक बार चार्ज करने पर करीब दो दिन तक चल सकती है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले और 32MP का AI कैमरा भी मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो Poco इस फोन के जरिए बजट 5G स्मार्टफोन होगा।

बड़ा और स्मूद डिस्प्ले

Poco C85x 5G में 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्क्रीन HD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगी और इसमें 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा डिस्प्ले को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।

6300mAh की बड़ी बैटरी

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। Poco C85x 5G में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब दो दिन तक चल सकता है। इसके अलावा यह बैटरी: 35 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक, 14 घंटे तक गेमिंग, 20 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल का सपोर्ट दे सकती है। फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। यानी इस फोन से आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकेंगे।

कैमरा में क्या मिलेगा

फोटोग्राफी के लिए Poco C85x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें मुख्य कैमरा 32MP AI सेंसर होगा। यह कैमरा LED फ्लैश के साथ आएगा और इसमें कई AI फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में फ्रंट कैमरा भी मिलेगा, जो वॉटर-ड्रॉप नॉच में दिया जाएगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Poco C85x 5G में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा जिसकी क्लॉक स्पीड करीब 2.4GHz तक हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 6 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल कर सकता है। फोन में 4GB RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। डिजाइन की बात करें तो Poco C85x 5G में डुअल-टोन बैक पैनल दिया जाएगा, जिससे फोन का लुक काफी स्टाइलिश दिखाई देगा। फोन में ये फीचर्स भी मिल सकते हैं USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल स्पीकर, 200% सुपर वॉल्यूम सपोर्ट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN