Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
How to cover white hair on roots: कलर कराने के बाद भी बालों की जड़ों पर सफेद बाल दिखते हैं। जिन्हें दोबारा कलर कराया तो पूरे बालों में लगा कलर खराब हो जाएगा। ऐसे में सैलून एक्सपर्ट से जान लें जड़ों पर हो रही सफेदी को छिपाने का तरीका।
सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग हेयर कलर लगाते हैं। लेकिन मात्र हफ्तेभर में उनके बालों की जड़ों में फिर से सफेदी नजर आने लगती है। यहां तक कि पार्लर में भी अगर कलर करवाया जाए तो रूट्स में बालों की सफेदी झलकना शुरू हो जाती है। जिसे छिपाने के लिए कलर जल्दी-जल्दी लगवाना पड़ता है। लेकिन आपने अगर इस सैलून एक्सपर्ट के रूट टचअप तरीके को जान लिया तो नेक्स्ट टाइम से जल्दी-जल्दी बाल को जड़ों को कलर कराने का झंझट खत्म हो जाएगा।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
सीख लें कलर की मात्रा कितनी लेनी होगी
रूट को टचअप करने के लिए वन इज टू वनथर्ड का रेशियो लेना है। कलर लेना है 20 ग्राम और कलर डेवलपर डालना है 30 ग्राम। इन दोनों को मिक्स कर लें।
बाल की जड़ों पर लगाएं कलर
जब भी बालों की सफेद जड़ों पर कलर करना हो तो उतनी ही दूर कलर लगाएं जितनी दूर तक जड़ के पास बाल सफेद दिख रहे हैं। जड़ से लेकर सफेद हो रहे बालों की लंबाई नाप लें और बस उतनी ही दूर कलर लगाएं। बाल की पूरी लंबाई पर अगर कलर लगा देंगे तो जहां तक बाल सफेद हैं वहां तो कलर सही दिखेगा। लेकिन रूट के नीचे जहां पहले से ही बालों में कलर है या कालापन है वहां पर बालों का रंग ज्यादा डार्क नजर आने लगेगा। इसलिए केवल जड़ों के जितनी दूर के बाल सफेद हैं बस वहीं तक बालों को कलर करना है, पूरे बालों को नहीं।
सेक्शन वाइज बालों में कलर लगाएं
बाल की जड़ों पर कलर लगा रहे हैं तो हमेशा टेल कॉम्ब की मदद लेकर सेक्शन कर-करके कलर लगाएं। जिससे कि बालों के हर कोने में हो रहे सफेद जड़ों को काला किया जा सके। इस तरीके को अपनाकर रूट टच अप करने से बालों का कलर खराब नहीं होता और जड़ों में हो रही सफेदी भी आसानी से कलर से कवर हो जाती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



