Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/13/1200x900/MixCollage-16-Oct-2025-05-12-PM-2297_1760614966459_1760614973006_1776050431867.jpgबॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ते हुए एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस VIP ट्रीटमेंट को गलत ठहरा कर जवाब मांग रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस एक वीडियो की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें एक नियम तोड़ने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें एयरपोर्ट चेकिंग के दौरान लगी लाइन को तोड़ते हुए सीधे एंट्रेंस पर देखा जा सकता है। चेकिंग बूथ पर पहुंचते ही एक्ट्रेस लाइन में खड़े दूसरे लोगों की परवाह किए बिना ही एंट्री ले लेती हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सेलेब्रेटी को मिल रहे स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल उठ रहे हैं।
ट्रोल हुईं करीना
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करीना कपूर को पीच रंग के सूट-सलवार में देखा जा सकता है। करीना ने इस मौके पर मोटे फ्रेम वाला चश्मा पहना हुआ है। वो एयरपोर्ट पहुंचती हैं लाइन में खड़े होने की बजाय सीधे गेट पर पहुंच जाती हैं। वहां उनके साथ मौजूद शख्स ऑफिस को उनका पासपोर्ट और उनकी ID दिखता है जिसके बाद करीना एंट्री लेकर अंदर चली जाती हैं। इस वीडियो में लंबी लाइन देखी जा सकती है। यूजर्स एक्ट्रेस को नियम तोड़ने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने लिखा है, ‘करीना कपूर ने एयरपोर्ट पर लाइन को तोड़ते हुए सीधे गेट पर पहुंच गई। सेलेब्रिटी ऐसा क्यों करते हैं, उन्हें ये अधिकार किसने दिया है?दूसरे लोग लाइन में खड़े होकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें भी अपनी अर्जेंट फ्लाइट लेनी है। ये सही नहीं है।’
करीना का नहीं आया जवाब
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये एक साधारण सी लाइन सभ्य समाज और देश के बीच की गहरी खाई को उजागर कर रही है जहां सभी लोग जाति, वर्ग, उंचे, नीचे की ताकत में जकड़े हुए हैं।एक और यूजर ने लिखा कि भारत में ये VIP भेदभाव क्यों हो रहा है। जबकि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को चेतावनी दी हुई है। एक और यूजर ने देश के गृह मंत्रालय को टैग करते हुए इस VIP ट्रीटमेंट पर सवाल खड़ा किया है। NCMindia ने तंज कसते हुए कहा कि सशक्त करीना कपूर लाइन में नहीं खड़ी होना चाहतीं हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक करीना कपूर का कोई जवाब सामने नहीं आया है।
करीना की आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आने वाले दिनों में मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन में बनी फिल्म दायरा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास एक पैन इंडिया फिल्म भी है जिसके नाम की जानकारी सामने नहीं आई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



